फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pantoon bridge floating on paper, population of 70 thousand supported by wood

Moradabad News: कागजों में तैर रहा पैंटून पुल, लकड़ी के सहारे 70 हजार की आबादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Pantoon bridge floating on paper, population of 70 thousand supported by wood
अगवानपुर। अधिकारियों की अनदेखी के कारण सरकारी फाइलों में तैर रहे अगवानपुर को ठाकुरद्वारा से जोड़ने वाले लकड़ी के पुल को आठ साल बाद भी किनारा नहीं मिल पाया। धनराशि आवंटन के बाद भी पैंटून पुल का निर्माण नहीं हो सका। नतीजतन कस्बे और आसपास के करीब 21 गांवों की 70 हजार से अधिक की आबादी की जिंदगी लकड़ी के पुल के सहारे दाैड़ रही है, जो जोखिम से भरा है।
विज्ञापन


अगवानपुर-मोहब्बतपुर रामगंगा नदी के नोवा घाट पर लकड़ी का पुल है। यह पुल अगवानपुर को ठाकुरद्वारा से जोड़ता है। इस रास्ते के बंद होने से 21 गांवों के लोगों को करीब 12 से 15 किमी घूमकर चट्टा पुल के रास्ते ठाकुरद्वारा जाना पड़ता है। पहले से इस पुल का वार्षिक ठेका हुआ करता था। जिला पंचायत इसकी नीलामी कराता था। 2015 में ठेका प्रथा को समाप्त कर दिया गया लेकिन ठेकेदारों ने नदी पर लकड़ी डालकर पुल पर आवागमन जारी रखा।
विज्ञापन

2015 में स्थानीय लोगों की मांग पर तत्कालीन सपा सरकार ने 21 गांवों के आवागमन को देखते हुए नाेवा घाट पर पैंटून पुल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। साथ ही निर्माण के लिए 78 लाख 24 हजार रुपये भी जारी कर दिया गया। लेकिन सरकार और अफसरों के बदलते ही पुल का काम फाइलों में अटक गया। मजबूरी में 21 गांव के लोग लकड़ी के पुल से गुजर रहे हैं। बल्लियों पर खड़े इस पुल पर एक समय में एक व्यक्ति दुपहिया वाहन को लेकर निकल सकता है। पुल के बीचों बीच पहुंचने पर लकड़ी के तख्ते व बल्लियां झूलने लगती हैं। इससे जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




00

इन गांवों को मिलेगा फायदा

- अगवानपुर, मड़ाइयों, चटकाली, मोहब्बतपुर, सलेम सराय, इस्लाम नगर, बरहेड़ा मुस्तापुर, सिहाली खद्दर, गकखरपुर, बहेड़ी, जुल ढकिया, अद्लपुर रेठा माफी, बुढ़ानपुर, सलारपुर, करनपुर, अलियाबाद, गोहरपुर, सुल्तानपुर, मुलावन, डिलारी।

00

- डेंटल कॉलेज रोड पर एक पुल पहले से बना है। 10 किमी की अवधि में पक्का पुल बनना संभव नहीं है। विधानसभा में भी अगवानपुर चिरागी घाट पर पैंटून पुल बनाने की मांग उठा चुका हूं। इस समय सरकार की प्राथमिकता कुंभ मेला है। पैंटून पुल कुंभ में लग चुके हैं। कुंभ मेले के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर चट्टा घाट पर पैंटून पुल बनवाने का प्रयास किया जाएगा।


- कमाल अख्तर, विधायक, कांठ

00

- अगवानपुर में चट्टा पुल के निर्माण के लिए शासन को फाइल भेजी गई है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नदी पर पैंटून पुल का आश्वासन दिया है। जल्द ही चट्टा घाट पर पैंटून पुल बनेगा। इससे कांठ और ठाकुरद्वारा विधानसभा के सैड़कों गांवों का संपर्क जुड़ेगा। - गुलरेज खान, अध्यक्ष, नगर पंचायत अगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed