फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Panchayat buildings will be built in 52 panchayats of the district with the help of MNREGA

मुरादाबाद : जिले की 52 पंचायतों में मनरेगा के सहयोग से बनेंगे पंचायत भवन

Tue, 14 Sep 2021 01:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 01:27 PM IST
सार

 जिले की 52 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के सहयोग से पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। स कार्य पर आने वाली लागत का 50 से 80 फीसदी भुगतान मनरेगा के तहत किया जाएगा। इनमें से अधिकांश पर निर्माण कार्य भी चल रहा है।
 

विज्ञापन
Moradabad: Panchayat buildings will be built in 52 panchayats of the district with the help of MNREGA
panchayat

विस्तार

 जिले की 52 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के सहयोग से पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा।  इस कार्य पर आने वाली लागत का 50 से 80 फीसदी भुगतान मनरेगा के तहत किया जाएगा। जिले की सभी 643 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है। इनमें से अधिकांश पर निर्माण कार्य चल भी रहा है। करीब 100 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पंचायत भवन का निर्माण कर कहीं भूमि उपलब्ध न हो पाने तो कहीं बजट अभाव के चलते लटका हुआ था।
विज्ञापन


52 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का निर्णय

परियोजना निदेश सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले की उन ग्राम पंचायतों में जहां राज्यवित्त और केंद्रीय वित्त धनराशि कम मौजूद है वहां मनरेगा के सहयोग से पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में इस तरह की 52 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। एक पंचायत भवन पर 15.50 लाख रुपये से लेकर करीब 17 लाख रुपये तक की लागत आती है।
विज्ञापन


शेष धनराशि राज्य वित्त/केंद्रय वित्त अंश
जिसमें 50 से लेकर 80 फीसदी तक की धनराशि मनरेगा से खर्च की जाएगी। पीडी ने बताया कि 52 ग्राम पंचायतों के निर्माण पर 89472000 रुपये की लागत आएगी। जिसमें 62366150 रुपये मनरेगा से खर्च किये जाएंगे। शेष धनराशि राज्य वित्त/केंद्रय वित्त अंश की रहेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में मनरेगा मजदूरों को 51344 दिन कार्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed