{"_id":"68c5dae234953c93a309670d","slug":"pakistan-will-be-forced-to-kneel-before-spinners-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-730440-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्पिनरों के आगे घुटने टेकने को मजबूर होगा पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्पिनरों के आगे घुटने टेकने को मजबूर होगा पाकिस्तान
विज्ञापन
मुरादाबाद। एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर मुरादाबाद में रोमांच चरम पर है। शहर के क्रिकेट प्रेमी संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अलग-अलग राय जता रहे हैं लेकिन सबकी नजर खासतौर पर भारतीय स्पिनरों पर है। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसी जोड़ी पाकिस्तान के बल्लेबाजों को रोकने में सबसे बड़ा हथियार साबित होगी।सोनकपुर स्टेडियम में क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले क्रिकेटर भारत की संभावित टीम को लेकर चर्चा करते नजर आए। क्रिकेटर आकाश, नदीम, इरफान व जयदीप ने कहा कि उपकप्तान शुभमन गिल की धैर्यपूर्ण पारी और कप्तान सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी टीम को शानदार बढ़त दिलाएगी। वहीं तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी टीम के लिए बेहद अहम होंगे। ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए सबसे कारगर होंगे।
क्रिकेट कोच सुनील कुमार सिंह और बदरुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की ऑलराउंड क्षमता टीम इंडिया की ताकत है। खासतौर पर हार्दिक के बड़े शॉट और आखिरी ओवरों में गेंदबाजी टीम को मजबूती प्रदान करेगी। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती की रहस्यमयी गेंदबाजी एवं चाइनामैन कुलदीप यादव की डिलीवरी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सकेंगे। कोच का दावा है कि मिडिल ओवरों में ही मैच का रुख बदल जाएगा। वहीं कई अन्य खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि शुरुआती ओवरों में बुमराह अगर एक-दो झटक लें तो पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से दबाव में आ जाएगी।
क्या बोले युवा क्रिकेटर
- पाकिस्तान की बल्लेबाजी स्पिनरों के सामने हमेशा कमजोर रही है। कुलदीप और वरुण की जोड़ी इस बार पाकिस्तान को आसानी से समेट सकती है। - प्रसुन
- हमारी टीम संतुलित है। बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत है। शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या अगर टिक गए तो भारत बड़ा स्कोर बनाएगा। - अब्दुल रज्जाक
विज्ञापन
- हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे मैच का पासा पलट सकते हैं। ये दोनों बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से पाकिस्तान को परेशान करेंगे। - जैद हसन
- बुमराह की गेंदबाजी पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को हिलाकर रख देगी और बाकी का काम स्पिनर कर देंगे। भारतीय टीम बहुत मजबूत है। - सैमसन