{"_id":"63c99a33e181ce31fe3b3d81","slug":"painting-and-art-competetion-in-timit-moradabad-news-mbd454063741-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टिमिट में होगी आज पेंटिंग और आर्ट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टिमिट में होगी आज पेंटिंग और आर्ट प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से पहले 20 जनवरी को टिमिट में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के 700 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे।
भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका व नन्ही सी चिड़िया ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्पना रितेश गुप्ता ने उक्त बातें प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी की सुबह 11 बजे परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्र- छात्राओं और अभिभावकों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के बीस से अधिक स्कूल में होगा। साथ ही पंचायत भवन में एक कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता ढाई घंटे की होगी। इसमें एक घंटा आर्ट एवं पेंटिंग के लिए और एक घंटा पेंटिंग चयन का व शेष आधा घंटा विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए होगा। चयनित तीन प्रतियोगियों की घोषणा के साथ प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। भाजपा के जिला महामंत्री कमल प्रजापति ने बताया कि 20 जनवरी को कुंदरकी में भी कला और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करना है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, राजेश रस्तोगी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, मदालसा शर्मा, सुषमा सरन आदि उपस्थित थे। ब्यूरो