{"_id":"5e542f878ebc3ef3b13b6a5d","slug":"pac-worker-murdered-in-moradabad-city-news-mbd341127174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोला में पीएसी कर्मी की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोला में पीएसी कर्मी की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। छुट्टी पर घर आए पीएसी सीतापुर के ग्रास कटर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पीएसी कर्मी का शव घर के भीतर बिस्तर पर पड़ा मिला। पीएसी कर्मी की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि बीमारी की वजह से उसके पति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या किए जाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शुरू में पुलिस भी इसे बीमारी से मौत मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मझोला थाना क्षेत्र में पैपटपुरा लाइनपार निवासी तोताराम (35) सीतापुर में 27 वीं वाहिनी पीएसी में ग्रास कटर के पद पर तैनात था। हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के अवसर पर वह पांच दिन की छुट्टी लेकर 19 फरवरी को घर आया था। पत्नी शांति के अलावा तोताराम के तीन बच्चे भी हैं। परिजनों के मुताबिक महाशिवरात्रि पर तोताराम हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था और परिजनों के साथ मंदिर में जलाभिषेक किया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह तोताराम की आंख नहीं खुली तो बड़ी भाभी ने उसे हिलाकर जागने को कहा। लेकिन तोताराम का शरीर अकड़ चुका था। परिजनों ने जब रझाई हटाई तो तोताराम की सांस थम चुकी थी। परिजनों के मुताबिक काफी दिन से तोताराम की तबियत ठीक नहीं थी। इसलिए परिजनों को लगा कि शायद बीमारी की वजह से पीएसी कर्मी की मौत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की गर्दन पर कुछ निशान दिखे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें तोताराम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।