फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Oxygen plant started gasping even before the challenge of Corona

कोरोना की चुनौती से पहले ही हांफने लगा ऑक्सीजन प्लांट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant started gasping even before the challenge of Corona
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। इसी के तहत जनपद में छह ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, लेकिन कोरोना की चुनौती आने से पहले कुछ ऑक्सीजन प्लांट हांफने लगे हैं। कुंदरकी में ऑक्सीजन प्लांट का फ्लो धीमा हो गया है, जबकि दो अन्य सीएचसी पर कनेक्शन नहीं हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि संबंधित इंजीनियर से वार्ता हो गई है। एक-दो दिन में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में दोगुनी संख्या में लोग संक्रमित हुए थे। स्थिति यह थी कि सिर्फ अप्रैल 2021 में ही 16101 व्यक्ति संक्रमित हुए थे। कोरोना की दूसरी लहर में बेडों और ऑक्सीजन की सबसे अधिक मारामारी रही थी। संक्रमित मरीजों को न तो बेड मिल रहे थे और न ही ऑक्सीजन। ऑक्सीजन केंद्रों पर तीमारदार सिलिंडर लेकर खड़े रहते थे। उन्होंने कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ती थी। कई बार तो इसके बावजूद ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हो पाई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तीसरी लहर की आशंका जताई है। इस लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए मुरादाबाद जनपद में छह ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य पाइप लाइन से नहीं हुआ कनेक्शन
अधिकारियों के अनुसार कुंदरकी सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट की मॉकड्रिल के दौरान आधा घंटे तक स्थिति सही थी, लेकिन इसके बाद ऑक्सीजन जेनरेट करने का फ्लो धीमा हो गया। वहां पर सिर्फ एक प्वाइंट काम कर रहा है। इसके अलावा डिलारी सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का कनेक्शन मुख्य ऑक्सीजन आपूर्ति पाइप से नहीं हुआ है। वैक्यूम मशीन भी नहीं लगी है। यही परेशानी शरीफ नगर में भी है। अधिकारियों का कहना है कि समस्या से विभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेटर की नहीं है नियुक्ति
ऑक्सीजन प्लांटों के संचालन के लिए ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की गई है। शासन के निर्देश पर सभी सीएचसी पर दो कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में संचालन बाधित न हो पाए।

मुरादाबाद जनपद में ऑक्सीजन प्लांट
नोट... सभी केंद्रों पर क्षमता लीटर प्रति मिनट में है। जैसे डिलारी में 333 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन उत्पादन होगा।
अस्पताल क्षमता स्थिति
सीएचसी डिलारी 333
शरीफ नगर 333
कुंदरकी 333
मूंढापांडे 333
जिला अस्पताल 1000
महिला जिला अस्पताल 500
कुंदरकी की समस्या समाधान के लिए इंजीनियर से बात हो गई है। डिलारी और शरीफ नगर में सामान आ गया है। शुक्रवार से ऑक्सीजन आपूर्ति पाइप से जोड़ने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन हो रहा है।
डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed