{"_id":"6a345bb05a5a1df3f30f9287","slug":"outrage-among-lawyers-shows-no-signs-of-abating-sit-in-protest-held-for-the-fourth-consecutive-day-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-928847-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नहीं थम रहा अधिवक्ताओं में आक्रोश, चौथे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नहीं थम रहा अधिवक्ताओं में आक्रोश, चौथे दिन भी दिया धरना
विज्ञापन
मुरादाबाद। ई रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और धरना दिया।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर्स, टाइपिस्ट रामगंगा विहार स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में इकट्ठा हो गए थे। अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और उन्होंने न्यायिक कार्य भी नहीं किया। बृहस्पतिवार की दोपहर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ममता मालवीय और एआईजी स्टांप अनिल कुमार रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अधिवक्ताओं से बात की। अधिवक्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
बार एसोसिएशन ऑफ टैक्स एडवोकेट्स के अध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, महासचिव नीरज भटनागर ने भी ई रजिस्ट्री का विरोध करने पर अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। धरने में बार महासचिव कपिल गुप्ता, मो. इस्लाम, फैसल अनवर, आवरण अग्रवाल, आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, पंकज शर्मा, अशोक सक्सेना, राजीव चौधरी, विश्वास गुम्बर, राघव गुप्ता, पुष्प यादव, अभिषेक भटनागर समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।