फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Organic food market opened in Mandi

Moradabad News: मंडी में खुला जैविक खाद्यान्न का बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Organic food market opened in Mandi
मुरादाबाद। जैविक अथवा प्राकृतिक रूप से तैयार मोटे अनाज के अलावा शहद, गुड़ समेत कई प्रकार की हरी सब्जियां सोमवार से मंडी समिति में बिकने लगीं। शासन के निर्देश पर मंडी समिति प्रशासन ने यहां जैविक बाजार खोल दिया है। किसान अपने उत्पाद के साथ पहुंचे। लोगों को जैविक उत्पाद के फायदे भी बताए गए।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति गेट के पास जैविक बाजार का उद्घाटन डीएम मानवेंद्र सिंह ने किया। इस बाजार में बिलारी क्षेत्र के प्रगतिशील किसान होने के साथ कृषि पंडित उपाधि से सम्मानित रघुपत सिंह अपने उत्पाद आम अदरक, खड़ा धनियां, रतालू आदि जैविक सब्जियों व मसाले के साथ बाजार पहुंचे। धरा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करने के लिए जैविक उत्पादों का स्टाल लगाया। प्रगतिशील किसान आरएन बड़गोती ने जैविक शहद, जैविक हल्दी व शुद्ध सरसों तेल आदि उत्पादों का स्टाल लगाया। फैमिली फार्मर एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी बिलारी ने भी अपने प्राकृतिक गन्ने से बने उत्पाद गुड़, तिल गुड़, सिरका, शक्कर, खांड, गन्ने की चटनी और प्राकृतिक गन्ने के रस से बने मिलेट्स के लड्डू और बिस्किट का स्टाल लगाया।
विज्ञापन

संवेदना फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बिलारी ने भी अपने ऑर्गेनिक गुड, जैविक शक्कर, गेहूं, चावल, सरसों तेल, सरबती धान का स्टाल लगाया। किशान रणजीत सिंह ने जैविक शहद, मिलेट्स और शुद्ध सरसों तेल का स्टाल लगाया। रघुपत ने बताया कि आम अदरक स्त्रियों के समस्त गोपनीय रोगों तथा गैस की समस्या से निजात दिलाने में फायदेमंद होता है। जैविक धनिया थायरॉइड की बीमारी में लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी नीरू गुप्ता ने मेले में पहुंच जैविक हल्दी, गुड़, चावल व अचार खरीदा। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और रासायनिक खादों के प्रयोग से तैयार खाद्यान्नों के सेवन से तरह-तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। शुद्ध व जैविक खाद्य पदार्थ मिलना मुश्किल होता है। लाइनपार निवासी अभिषेक, मझोला के दुर्गेश भी जैविक बाजार के स्टाल से मिलेट्स के बिस्किट, तिल मिला गुड़, हरी मिर्च का आचार, सेंधा नमक खरीद कर ले गए।

इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, मंडी सचिव ज्योति चौधरी, कार्यक्रम प्रबंधन (नाबार्ड एवम स्पर्श सोशल फाउंडेशन) मनोज यादव के अलावा फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष प्रीतम सिंह सैनी, विनोद कुमार शर्मा समेत कई व्यापारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed