फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   onother FIR on kundarki MLA and his son

कुंदरकी विधायक और उनके बेटे पर एक और एफआईआर

Mon, 15 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 15 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
सपा विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे कल्लन के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता रामवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्यवाही की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल पर कॉल करने वालों ने खुद को विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे कल्लन के नाम पर धमकाया था।
विज्ञापन




मूंढापांडे ब्लाक प्रमुखी के चुनाव को लेकर डिश संचालक ललित कौशिक और कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान के बीच शुरू हुई अदावत रंजिश में तब्दील हो चुकी है। चुनाव हार चुके ललित कौशिक की ओर से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से विधायक और उनके बेटों के खिलाफ पहले ही कई मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। अब मोर्चा ललित कौशिक को सपोर्ट कर रहे भाजपा नेता रामवीर सिंह ने संभाला है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस की रामगंगा विहार कालोनी निवासी बीजेपी नेता रामवीर सिंह ने सिविल लाइंस थाने में विधायक हाजी रिजवान और उनके बेटे कल्लन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आठ फरवरी को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह डोमघर से कल्लन बोल रहा है। उसने गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद कॉल करने वाले ने मोबाइल दूसरे व्यक्ति को दे दिया था। इस बार बोलने वाले ने खुद को विधायक हाजी रिजवान बताया। धमकी देते हुए बोले कि अगर ज्यादा हाथ पैर फेेंके तो तेरी हत्या कर दी जाएगी। धमकी दी कि अगर कुंदरकी की ओर आए तो हम तुम्हारी हत्या कर देंगे। एएसपी सुजाता सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed