फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   online fraud in car purchase

कार बेचने के नाम पर ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
online fraud in car purchase
मुरादाबाद। आनलाइन शॉपिंग साइट पर एक कार बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में सोमवार को एसपी देहात से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन के अगवानपुर में अनिल शर्मा रहते हैं। उन्होंने ओएलएक्स पर एक कार पसंद की थी। जिसे खरीदने के लिए उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ। मोबाइल नंबर धारक द्वारा बताए गए बैंक के अकाउंट नंबर में दो लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद भी कार उनको देने के बजाय और पैसों की मांग की जाने लगी। शक होने पर अनिल ने कार नंबर के आधार पर उसके मालिक के बारे में जानकारी की और उनसे मिलने पहुंचे तो पता चला कि ओएलएक्स पर जो व्यक्ति कार बेचने की बात कह रहा है, वो कार उसकी है ही नहीं। जिसके बाद ठगी की जानकारी हुई तो पीड़ित ने एसपी देहात उदय शंकर सिंह से शिकायत की है। एसपी ने सिविल लाइन पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed