फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One year old innocent girl fell from the roof while playing

Moradabad News: खेलते समय छत से गिरी एक साल की मासूम, गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
One year old innocent girl fell from the roof while playing
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में मां के साथ छत पर खेल रही बच्ची नीचे गिर गई। परिजन घायल हालत में बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

रविवार दोपहर को हरियाना गांव निवासी मजदूर इसरार हुसैन की एक वर्षीय बच्ची इफ्जा नूर मां सन्नो के साथ छत पर थी। मां बच्ची को बैठाकर किसी काम में लग गई। इस बीच मासूम खेलते-खेलते छत से नीचे गिर गई। सिर के बल गिरने से बच्ची के सिर में गभीर चोटें आई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपाचर के बाद बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन


मासूम की मौत के बाद से ही परिजन गम से बेहाल है। बताया कि करीब आठ साल पहले इसरार हुसैन और सन्नो की शादी हुई थी। कोई संतान न होने पर इसरार ने अपने साले की बेटी को गोद लिया था। जिसे दोनों बहुत प्यार करते थे, लेकिन रविवार को हुई बच्ची की मौत के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed