फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one station one project start from today

आज मुरादाबाद जंक्शन पर होगा एक स्टेशन एक उत्पाद प्रोजेक्ट का आरंभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
one station one project start from today
मुरादाबाद। मुरादाबाद जंक्शन पर एक स्टेशन एक उत्पाद प्रोजेक्ट शनिवार को आरंभ होगा। रेलवे ने यह प्रोजेक्ट पारंपरिक शिल्प और लघु उद्यम के संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किया है। नौ अप्रैल से रेलवे स्टेशन पर पीतल उत्पादों के एक स्टॉल की शुरुआत होगी। डीआरएम अजय नंदन का कहना है कि मुरादाबाद पीतल नगरी (ब्रास सिटी) के नाम से विश्वविख्यात है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन से दूरदराज के यात्रियों को मुरादाबाद की शिल्पकला को जानने और खरीदने का मौका मिलेगा। इससे स्थानीय कलाकारों का सम्मान बढ़ेगा। यदि आर्डर मिले तो रोजगार सर्जन भी होगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि स्टॉल पर पीतल की कृतियों का न्यूनतम मूल्य 50 रुपये और अधिकतम मूल्य 5,000 रुपये रखा गया है। यह स्टॉल प्लेटफार्म क्षेत्र से बाहर लगाया जा रहा है। स्टॉल लगाने के लिए एक विक्रेता को 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद दूसरे विक्रेता को अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed