फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One nation-one election is an important step for the democratic structure: Kapil Dev

एक राष्ट्र-एक चुनाव लोकतांत्रिक ढांचे के लिए महत्वपूर्ण कदम : कपिलदेव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
One nation-one election is an important step for the democratic structure: Kapil Dev
रामगंगा विहार एमआईटी कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुरादाबाद महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक
मुरादाबाद। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे चुनावों में होने वाले खर्च कम होंगे। साथ ही विकास कार्यों में भी निरंतरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

भाजयुमो की तरफ से मंगलवार को रामगंगा विहार स्थित एमआईटी कॉलेज में एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर परिचर्चा हुई। इस कार्यक्रम को प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे को गहनता के साथ समझें। देश के जन-जन तक इसकी महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करें। युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान पर्वतारोही विपिन चौधरी ने कहा कि साकार करने के लिए युवाओं में दृढ़ निश्चय, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना होना जरूरी है। युवाओं को देशहित में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इस व्यवस्था के लागू होने से देश के धन की बर्बादी रुकेगी। विशिष्ट अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज में नई चेतना जगाई है, वैसे ही एक राष्ट्र - एक चुनाव से लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित होगी। भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव का विचार भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अंत में युवा, छात्र-छात्राओं ने एक राष्ट्र-एक चुनाव के विभिन्न पहलुओं को लेकर प्रश्न भी पूछे, जिनका उत्तर विशेषज्ञों ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चित गुप्ता ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू बालाजी, विशेष गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, वाईपी गुप्ता, अनिल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक राठौर, उपाध्यक्ष दीक्षांत चौधरी, मंत्री अभिषेक ठाकुर, आशुतोष सिंह, उदित शर्मा, सिद्धांत भारती, उज्ज्वल सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed