फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One lakh 95 thousand rupees were spent from the account of trainee DSP

Moradabad News: ट्रेनी डीएसपी के खाते से उड़ाए एक लाख 95 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
One lakh 95 thousand rupees were spent from the account of trainee DSP
मुरादाबाद। समय पर कोरियर की डिलीवरी नहीं होने पर ट्रेनी डीएसपी ने गूगल से नंबर सर्च कर कंपनी को फोन किया तो उनके खाते से एक लाख 95 हजार 783 रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। उन्हें मोबाइल पर मैसेज आने पर साइबर ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का शिकार हुईं ट्रेनी डीएसपी ऐश्वर्या उपाध्याय डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 18 सितंबर को उनका एक कोरियर प्रोफेशनल कोरियर सर्विस से आना था लेकिन समय पर कोरियर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने गूगल से कोरियर कंपनी का नंबर सर्च किया। तब कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने ऐश्वर्या उपाध्याय को बताया कि पूरा पता नहीं होने के कारण कोरियर डिलीवरी होल्ड कर दी गई है। इसी दौरान आरोपी एक ईमेल आईडी से एक टेक्सट मैसेज भेजकर कुछ लिंक भेजे। इसके बाद मोबाइल पर लिंक को काॅपी कर भेजने के लिए कहा। जिसमें ऐश्वर्या ने मैसेज को फारवर्ड किया।
विज्ञापन

साथ ही एक मोबाइल नंबर से भी कुछ लिंक टेक्स्ट मैसेज पर प्राप्त हुए। जिसमें लिंक के माध्यम से 2 रुपये को यूपीआई के जरिए ट्रांसफर करा लिए। डिप्टी एसपी ने बताया कि इसके बाद उनके खाते से दो बार में 96,355 रुपये और एक बार में 3500 रुपये के अलावा दूसरे बैंक खाता से 95,328 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हो सकती। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर सेल बैंक और कंपनियों से संपर्क कर रकम वापस कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed