{"_id":"5e80c3418ebc3e72be029234","slug":"one-labour-died-25-injured-in-accident-moradabad-news-mbd344648774","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 25 घायल
Sun, 29 Mar 2020 09:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन के बाद जब गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में टिक पाना मुश्किल हो गया तो वहां काम करने गए रामपुर के लोग किसी तरह से अपने घरों को चल दिए। एक ट्रक वाला घर पहुंचाने को राजी हो गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को लगभग 55 लोग ट्रक में सवार को अहमदाबाद से रामपुर को निकले। रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और पलट गया। हादसे एक युवक की मौत हो गई और लगभग 25 घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जंग को पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन घोषित है। लॉक डाउन के बाद फैक्टरियों में कामकाज बंद हो गया। ऐसे में इन फैक्टरियों में काम करने वाले लोगों की सामने रोजी-रोटी की समस्या उठ खड़ी हुई। इससे निजात पानेे को सभी ने अपने घर का रुख करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रामपुर जिले के अलग-अलग गांवों के युवा अहमदाबाद में टेलरिंग का काम करते थे। जब लॉक डाउन हुआ तो रामपुर के लगभग 50 से अधिक लोगों ने ट्रक से घर पहुंचने की ठान ली। शुक्रवार को अहमदाबाद से चले थे। रामपुर की सीमा में दाखिल भी हो गए थे।
रविवार की सुबह पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के पास ट्रक बिजली के खंभे से टकराने के बाद खाई में पलट गया। शोर शराबा सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर आई। हादसे में लगभग 25 लोगों को चोट आई थी।
गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव निवासी यासीन (21) की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव निवासी यासीन (21) की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।