फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one died and 13 injured in road accident

खड़े ट्रक से टकराई मैजिक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
one died and 13 injured in road accident
मुरादाबाद। पंचर होने के कारण नेशनल हाईवे पर खडे़ एक ट्रक से मैजिक टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 13 अन्य सवारियां जख्मी हो गई। जिनको उपचार के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर चार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एनएच 24 पर स्योहारा बाजे के पास शनिवार सुबह एक ट्रक पंचर होेने के कारण खड़ा था। सुबह साढे़ सात बजे रामपुर से सवारी लेकर मुरादाबाद आ रही मैजिक इस ट्रक से टकरा गई। हादसा एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ और मैजिक के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग जख्मी हो गए। एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान संभल के गढ़ी बिचौला गांव में रहने वाले राज मिस्त्री नासिर (28) के रूप में हुई है। घायलों में आशीष कुमार, नदीम, आजम, आसिफ, मो. रफी, कलवा, जीशान, फहीम, आकिल, आदिल, वसीम अहमद, अकरम, नाजिम शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जिनमें नाजिम, आकिल, फहीम, नदीम, वसीम और आशीष को गंभीर चोट आई है, उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एसएचओ ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। नासिर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed