फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   one award on fufitive histroysheeter faheem

फरार हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पर एक लाख का इनाम घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
one award on fufitive histroysheeter  faheem
मुरादाबाद। पाकबड़ा में दो पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर फरार हुए हिस्ट्रशीटर फहीम एटीएम की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया। बरेली जोन के एडीजी राजकुमार की ओर से इनाम की घोषणा की गई है। फरार हिस्ट्रशीटर की तलाश में पुलिस के अलावा एसटीएफ भी लगी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के ऊमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम बिजनौर की जेल में बंद था। हत्या के एक मामले में उसकी पांच मई को मुरादाबाद कोर्ट में पेशी होनी थी। बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात रहे सिपाही राहुल कुमार और दिनेश कुमार उसे मुरादाबाद न्यायालय में पेश करने के लिए बिजनौर जेल से लेकर आए थे। कोर्ट में पेशी कराने से पहले ही दोनों सिपाही फहीम को कार में बैठाकर पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा में रहने वाली उसकी पत्नी से मिलाने ले गए थे। दोनों सिपाहियों को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठाकर उन्हें नाश्ता दिया गया था। इस दौरान फहीम और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में चले गए थे। मौका पाकर फहीम और उसकी पत्नी ने सिपाहियों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। दोनों मकान का मुख्य दरवाजा भी बाहर से बंद कर दूसरी कार में बैठकर फरार हो गए थे। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम, दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया था। एसएसपी ने फहीम एटीएम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जबकि डीआईजी शलभ माथुर ने इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी थी। बावजूद इसके पुलिस को फरार फहीम एटीएम का कोई सुराग नहीं लगा। सवा महीने बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी। अब बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने फरार हिस्ट्रशीटर फहीम एटीएम पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। आरोपी की तलाश में पुलिस के अलावा एसटीएफ भी लगाई गई है।
विज्ञापन

फोटो
--------------------------
मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र से फरार हुए फहीम एटीएम की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस के अलावा अन्य एजेंसी भी आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज कुमार, एडीजी बरेली जोन
-------------------------------------------
40 दिन बाद भी फहीम को नहीं खोज पाई पुलिस
मुरादाबाद। हिस्ट्रीशीटर फहीम को खोजने में पुलिस अब तक नाकाम साबित हुई है। जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में यूपी के कई शहरों के अलावा, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बेंगलुरु समेत अन्य जगह दबिश दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed