{"_id":"5eb31872d2dbf707f14c2b84","slug":"on-may-2-there-was-doubt-in-report-of-restaurant-owner-but-it-is-positive-in-report-of-six-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मई को रेस्त्रां स्वामी की रिपोर्ट में था संशय, छह की रिपोर्ट में पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मई को रेस्त्रां स्वामी की रिपोर्ट में था संशय, छह की रिपोर्ट में पॉजिटिव
Thu, 07 May 2020 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
मर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कांठ रोड स्थित कालोनी निवासी एक रेस्त्रां मालिक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। रेस्त्रां संचालक एक निजी अस्पताल में भर्ती था। दो मई को लखनऊ सरकारी लैब से सैंपल की संशय रिपोर्ट आने के बाद उसने छह मई को निजी लैब में अपनी जांच करवाई। बुधवार को सैंपल पॉजिटिव आने के बाद रेस्त्रां मालिक को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। जिले में रामपुर और संभल के चार कोरोना मरीज मिलाकर संक्रमितों की आंकड़ा बढ़कर 116 पहुंच गया है।
कालोनी निवासी 45 साल के व्यक्ति रेस्त्रां चलाते हैं। लॉकडाउन में रेस्त्रां बंद है। रेस्त्रां संचालक शुगर का मरीज है। पैर के एक अंगूठे में घाव है। बताते हैं कि गलशहीद क्षेत्र में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक से रेस्त्रां संचालक ने अपने अंगूठे का ऑपरेशन कराया था। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि रेस्त्रा संचालक 29 अप्रैल को निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाने गया।
विज्ञापन
शुगर का मरीज होने के साथ उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। अस्पताल प्रशासन ने उसे कोरेना संदिग्ध मानते हुए हायर सेंटर भेजने को कहा। लेकिन सीएमओ से निर्देश मिलने के बाद रेस्त्रां मालिक को भर्ती कर लिया गया। संदिग्ध होने पर उसका कोरोना सैंपल करवाया। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
दो मई को लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआईएमएस से 68 लोगों की सैंपल जांच हुई और तीन मई की सुबह सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट की मेल मिली। इनमें दो पॉजिटिव और चार लोगों की रिपोर्ट में संशय था। संशय वाले इन्हीं चार लोगों में रेस्त्रा संचालक का सैंपल भी शामिल था। संशय वाले सैंपल दोबारा भेजे जाने हैं।
सीएमओ ने बताया कि रिपोर्ट में संशय आने के बाद निजी अस्पताल प्रशासन ने अपने यहां सतर्कता बरतते हुए मरीज की निजी लैब से जांच कराई। चार मई को रेस्त्रां संचालक का निजी लैब में सैंपल दिया गया और इस दौरान उसका इलाज वहीं चलता रहा। बुधवार को निजी लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसे निजी अस्पताल से टीएमयू रेफर कर दिया।
सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को टीएमयू से उसका सैंपल भेजा जाएगा। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद निजी अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है। जिस वार्ड में रेस्त्रां संचालक भर्ती था वहां के छह लोगों के सैंपल भी गुरुवार को लिए जाएंगे।