फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   old man died in accident

बैक करते समय डीसीएम की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
old man died in accident
ा, चालक डीसीएम लेकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात डीसीएम की चपेट में आकर मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले भगवान दास(60) संभल जनपद के त्यागी वाली चकौनी गांव निवासी थे। उनका बेटा मुन्नू कटघर थानाक्षेत्र में देहरी गांव में किराये के मकान में रहता है। मुन्नू भी वाहन चालक है। मंगलवार रात भगवानदास साथ अपने बेटे मुन्नू के साथ देहरी गांव के पास सड़क किनारे एक मैदान में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अन्य चालक डीसीएम बैक करने लगा, जिसकी चपेट में भगवानदास आ गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे मुन्नू ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह डीसीएम लेकर भाग गया। मुन्नू अपने पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचेे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुुपुर्दगी में दे दिया गया है। डीसीएम चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed