{"_id":"620ab84ac5616358cf104d57","slug":"officers-took-over-the-command-of-security-system-drones-were-also-monitored-city-news-mbd418890930","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसएसपी ने अफसरों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, ड्रोन से भी की गई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसएसपी ने अफसरों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, ड्रोन से भी की गई निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में मतदान के दौरान डीएम और एसएसपी ने कानून व्यवस्था की कमान खुद संभाली। दोनों अफसर सुबह से लेकर शाम तक मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और यहां तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश भी देते रहे। संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर ड्रोन से निगरानी की गई।
कलक्ट्रेट स्थित मुशायरा ग्राउंड में पुलिस और प्रशासन का संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया था। जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी बबलू कुमार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद बीच-बीच में कंट्रोल रूम में भी पहुंचते और पल-पल की जानकारियां लेते रहे। कंट्रोल रूम में आने वाली सूचनाओं की पुष्टि के बाद उन पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए जाते थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया भी फोर्स को साथ लेकर शहर भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। संवेदनशील बूथों और क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से की गई।
कई मतदान बूथों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने लोगों को मोबाइल साथ ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसे लेकर मतदान केंद्रों पर इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से मतदाता उलझ गए।