फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Officers and employees will be seen in Vikas Bhawan with ID cards

Moradabad News: आईडी कार्ड के साथ विकास भवन में नजर आएंगे अधिकारी, कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees will be seen in Vikas Bhawan with ID cards
मुरादाबाद। विकास भवन के कर्मचारी और अधिकारी के गले में आईकार्ड लटका नजर आएगा। सीडीओ सुमित यादव ने विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी है। अधिकारी, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी वर्ग के लिए अलग-अलग रंग के के आईकार्ड बनाए गए हैं। जिन पर अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर व अन्य विवरण दर्ज होगा। सीडीओ ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों को सोमवार आईकार्ड पहनाकर इस व्यवस्था को लागू किया।
विज्ञापन

सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि विकास भवन में 21 विभाग के कार्यालय हैं। जिनमें करीब 200 कर्मचारी और अधिकारी काम करते हैं। लेकिन अभी तक आईकार्ड न होने के कारण कई बार फरियादी को यह नहीं पता लग पाता था कि वह किस कर्मचारी से मिला। अब विकास भवन के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आईकार्ड बनवा दिए गए हैं। साथ ही उन्हें ड्यूटी के समय अपने गले में आवश्यक रूप से पहनने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी वर्ग के लिए गोल्डन, लिपिक वर्ग के लिए नीला और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी वर्ग के लिए सिल्वर रंग के आईकार्ड बनाए गए हैं। जिससे फरियादी के साथ-साथ कोई भी अधिकारी रंग देख कर भी आसानी से यह जान सकेगा कि कौन कर्मचारी किस वर्ग का है।
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास भवन सभागार में पहले अधिकारियों के साथ बैठक की फिर जिला अर्थ संख्या अधिकारी, पीडी, डीडीओ, डीपीओ, डीएओ, एआर कोऑपरेटिव, जिला प्रोबेशन समेत विकास भवन स्थिति सभी कार्यालयों के जिलास्तरीय अधिकारियों को अपने हाथों से आईकार्ड पहनाया।

विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद

विकासपुरी में बेसहारा सांड के हमले को लेकर रोष जताते हुए स्थानीय लोग : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed