फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   object to ravanas bhagwa dress

ऐतराज के बाद बदल दिया रावण का भगवा पोषाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
object to ravanas bhagwa dress
चंदौसी में बना भगवा रंग के रावण का पुतला। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। श्री रामबाग धाम पर रावण का पुतला तैयार कर उसे भगवा रंग की पोशाक पहना दी गई। हिंदू जागरण मंच ने इसका कड़ा विरोध किया तो आनन-फानन में बदल दिया गया। भगवा रंग को काला कर दिया गया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

श्री रामबाग धाम पर श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ के तत्वावधान में परंपरागत तरीके से रावण के स्वचलित पुतले का दहन कराया जाता है। इस बार भी सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन इस बार लंकाधिपति रावण के वस्त्रों का रंग भगवा कर दिया गया।
विज्ञापन

रावण का कुर्ता भगवा व हरे रंग की धोती पहनाकर खड़ा कर दिया गया। सुबह से तो किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुुख कौशल किशोर वंदेमातरम ने देखा तो रावण के भगवा रंग पर कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि जिस तरह की पोशाक रावण के पुतले को पहनाई गई है वह भारतीय जनता पार्टी के झंडे के रंग की है, जो नहीं होनी चाहिए। उनके ऐतराज के बाद लोगों का ध्यान इस ओर गया और आनन-फानन में कलर स्प्रे करने वालों को बुलाया गया। क्योंकि इतनी शीघ्रता से दोबारा पोशाक को बनाया जाना संभव नहीं था। इसलिए स्प्रे मशीन से रावण के कुर्ते का रंग काला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed