{"_id":"5e032efc8ebc3e8815290c48","slug":"notice-issued-against-many-miscreants-in-rampur-for-violent-protest-against-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: यूपी पुलिस ने 24 अपद्रवियों के खिलाफ जारी किया 14 लाख से ज्यादा का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: यूपी पुलिस ने 24 अपद्रवियों के खिलाफ जारी किया 14 लाख से ज्यादा का नोटिस
Wed, 25 Dec 2019 03:12 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 25 Dec 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के एडीएम फाइनेंस के न्यायालय द्वारा 24 से अधिक लोगों को नोटिस जारी करके 14,86,500 रुपये वसूली के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में पुलिस की रिपोर्ट को आधार बनाकर दंगे के लिए जिम्मेदार माने गए लोगों से नुकसान की भरपाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा था कि नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में नुकसान की भरपाई के लिए उपद्रवी ही उत्तरदायी होंगे। उन्हें नोटिस भेजकर जुर्माना लगाया जाएगा और उतनी रकम नहीं होने पर अपद्रवियों की संपत्ती की कुर्की कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि 21 दिसंबर को सीएए के विरोध में रामपुर में प्रदर्शन करने जा रही भीड़ को पुलिस द्वारा रास्ते में रोके जाने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव, आगजनी और फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उपद्रवियों ने 4 मोटरसाइकिलों और पुलिस की एक जीप को आग लगा दी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद अब प्रशासन ने आगजनी और तोडफोड़ में हुए नुकसान का आकलन कर दंगे के लिए जिम्मेदार 24 से अधिक लोगों को चिन्हित कर नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी किया है।