फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   notice

नोटिस जारी कर निर्धारित समय तक गन्ना बकाया भुगतान के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
notice
मुरादाबाद। गन्ने के बकाया भुगतान को जिला प्रशासन व गन्ना विभाग ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। डीएम की ओर से जिले की चीनी मिलों का नोटिस जारी कर 31 अगस्त तक समस्त भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। भुगतान न करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है। खास बात यह है कि दो चीनी मिल गन्ना विभाग को पत्र भेजकर निर्धारित समय तक गन्ना बकाया भुगतान में करने में असमर्थता जता चुकी हैं। ऐसे में प्रशासन की चेतावनी का असर कम दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले की चार चीनी मिल अगवानपुर, रानीनांगल, बिलारी, बेलवारा पर पेराई सत्र 2018-19 का करीब 224 करोड़ रुपए का किसानों के गन्ना भुगतान का बकाया है। आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिलोें में मरम्मत का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। चीनी मिलों ने संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब दो माह पूर्व सभी चीनी को 31 अगस्त तक समस्त भुगतान के निर्देश दिए थे तथा चार चरणों में भुगतान का शेड्यूल भी मांगा था। निर्धारित तिथि नजदीक है और कुछ चीनी मिल गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर ढिलाई बरत रही हैं। बकाया भुगतान को लेकर डीएम की ओर से चीनी मिलों को पत्र जारी किया गया है तथा 31 अगस्त तक समस्त भुगतान के निर्देश दिए है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

---------------------
शुगर मिल बकाया गन्ना भुगतान
बेलवारा 64
रानीनांगल 30
बिलारी 60
अगवानपुर 70
कुल 224 करोड़ रुपए।
नोट: ये आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए है तथा लगभग मेें है। ये आंकड़ा 16 अगस्त तक का है।
----------
दो शुगर मिल पहले ही जता चुकी असमर्थता
मुरादाबाद जिले में चार चीनी मिल हैं। शासन ने 31 अगस्त तक किसानों के समस्त बकाया गन्ना भुगतान के निर्देश दिए थे। खास बात यह है कि चीनी मिल बेलवारा व बिलारी निर्धारित तिथि तक समस्त गन्ना भुगतान करने में असमर्थता जता चुकी हैं। इस संबंध में वे विभागीय अधिकारियों को सूचित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जिले की समस्त शुगर मिलों को निर्धारित समय तक समस्त बकाया गन्ना भुगतान को लेकर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिलाधिकारी की ओर से भेजा गया है। 31 अगस्त तक किसानों का समस्त भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अजय सिंह, जिला गन्ना अधिकारी मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed