{"_id":"615760528ebc3e6294460bf9","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-former-sp-district-president-city-news-mbd4045930132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले संभल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी।
2019 में रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खां व अन्य सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि कोर्ट ने फिरोज खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही रामपुर पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां के खिलाफ कुर्की की तैयारी कर ली गई है। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि शुक्रवार को आजम खां के वकील की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में पेश किया गया था। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने मुकदमे की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए गवाहों के सम्मन जारी किए हैं तथा सुनवाई के लिए आगामी तारीख लगा दी गई है।