फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nomination for bar election today

बार चुनाव : आज से होंगे नामांकन पत्र दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
nomination for bar election today
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के वार्षिक चुनाव में आज (मंगलवार) से नामांकनपत्र दाखिल होंगे। पूर्व में जीते पदाधिकारी भी एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी द्वारा तीसरी बार चुनाव की तिथि में संशोधन किया गया था। जिसके अनुसार मंगलवार और बुधवार को प्रत्याशी वार्षिक चुनाव में अपना परचा दाखिल कर सकेंगे। प्रत्याशी अपने समर्थक साथियों के साथ भारी भीड़ जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। नामांकन से एक दिन पहले भारी बरसात के कारण प्रत्याशी चेंबर टू चेंबर जाकर प्रचार प्रसार नहीं कर सके। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए नामांकन के समय अपने साथियों को साथ में रखने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही चुनाव में समर्थन करते हुए वोट की अपील की जा रही है। संभव है कि आज अधिक से अधिक संख्या में प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करा सकते हैं। जिसके लिए एल्डर कमेटी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। जिसके लिए विशेष डेस्क बनाई गई है, जहां प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया एवं पद के अनुरूप अपना चुनाव शुल्क जमा कर पर्चा दाखिल करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed