{"_id":"62c9e2845986f5233634c3c2","slug":"no-entry-from-6oclock-city-news-mbd434113480","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक शहर में नहीं घुसेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक शहर में नहीं घुसेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बकरीद के त्योहार को शाति पूर्ण संपंन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। रविवार सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक किसी भी तरह के वाहनों को शहर में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस दौरान वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे के बाद हनुमान मूर्ति तिराहे से सभी तरह के वाहनों शहर की ओर जाने दिया जाएगा। केवल पैदल व्यक्ति ही हनुमान मूर्ति तिराहे से शहर की तरफ जा सकते हैं।
इंपीरियल तिराहे से संभल चौराहे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही इंपीरियल तिराहा से संभल चौराहे की तरफ जा सकेंगे। कोहिनूर तिराहा से दस सराय, डबल फाटक की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल पैदल व्यक्ति ही जा सकेंगे। मंडी चौक, संभल गेट से गलशहीद थाने की ओर किसी भी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कांठ रोड एवं दिल्ली रोड से रेलवे स्टेशन और इंपीरियल की तरफ जाने वाले, चौपहिया, तीन पहिया एवं अन्य वाहन सिर्फ फव्वारा चौक तक ही जा सकेंगे। बिजनौर और कांठ की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें कांठ रोड पर अकबर किला तिराहे तक आएंगी। वहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगीं। रामपुर, बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें काशीपुर तिराहा तक ही आएंगीं। वहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएगी। काशीपुर और टांडा से शहर की तरफ आने वाली बसें काशीपुर तिराहे तक की आएंगीं। वहीं से सवारियां लेकर वापस जाएंगी।
एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ये व्यवस्था सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक रखी गई है। यदि बकरीद की नमाज संपंन होने के बाद भीड़ भाड़ कम हो जाती है और यातायात शुरू कराने में कोई दिक्कत होने की संभावना नहीं होगी तो बारह बजे से पहले भी यातायात चालू कराया जा सकता है।