फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   NIA-ATS raids in search of four suspects in Amroha

अमरोहा में एनआईए का फिर छापा, मौके पर जुटी भीड़ भगाने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 01 Jan 2019 10:34 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो, अमर उजाला, अमरोहा Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Jan 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
NIA-ATS raids in search of four suspects in Amroha

विज्ञापन

एनआईए और एटीएस की टीम चार संदिग्धों की तलाश में है। ये सभी गिरफ्तार किए गए चारों संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में थे। पूछताछ में नाम समाने आने के बाद से ही इनपर नजर रखी जा रही है। मंगलवार सुबह एटीएस ने अमरोहा के 5 जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की टीम अमरोहा के सैदपुर इम्मा में जुटी हुई है। वह संदिग्ध आतंकी सईद को साथ लेकर आई थी। 

बताया जा रहा है कि पकड़े गए 4 आतंकियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि सैदपुर में कुछ और लोग छिपे हैं, जिनके साथ सुहैल और सईद मिलकर कुछ बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे। 

विज्ञापन


सुबह जब एनआईए की टीम छापे के लिए पहुंची तो काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी थी। एनआईए की टीम को विरोध का अंदेशा होने पर कदम पीछे कर लिए थे। बताया जा रहा है कि गांव के लोग टीम को घेरने की फिराक में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सईद के साथ पीला कुंड मंदिर पर एनआईए की टीम डटी थी। स्थानीय पुलिस को सूचित करके पुलिस बल बुलाया गया। टीम दोबारा गांव में छापा मारने के लिए टीम जा रही है। वहीं भीड़ को बलपूर्वक भीड़ को पीछे खदेड़ा जा रहा है।

अमरोहा से गिरफ्तार आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती हुसैन समेत चार संदिग्ध आतंकियों को एनआईए ने रिमांड पर ले रखा है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के दिन ही पूछताछ में जिले के चार से पांच संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए थे। तब से एनआईए की नजर इन लोगों पर हैं।


एनआईए और एटीएस इन संदिग्धों की तलाश में लगी है। खुफिया तंत्र से भी इनके बारे में जानकारी ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अमरोहा पहुंची एटीएस की टीम ने कुछ स्थानों की रेकी की है। एनआईए के पहुंचने पर देर रात कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed