{"_id":"5cbb55d3bdec22140f077cb4","slug":"nia-arrest-maulana-gufran-from-banskhari-accused-of-conspiracy-for-isia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने बांसखेड़ी के मौलाना गुफरान को किया गिरफ्तार, आईएसआईए षड्यंत्र में बनाया तेरहवां आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए ने बांसखेड़ी के मौलाना गुफरान को किया गिरफ्तार, आईएसआईए षड्यंत्र में बनाया तेरहवां आरोपी
Sat, 20 Apr 2019 10:54 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए के रडार पर चल रहे गांव बांसखेड़ी के मौलाना गुफरान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले तीन दिनों से गुफरान को दिल्ली बुलाकर एनआईए पूछताछ कर रही थी। एनआईए ने आईएसआईए षड्यंत्र में उसे तेरहवां आरोपी बनाया है। इस मामले में जिले के चार संदिग्ध आतंकी पहले से ही जेल में हैं।
विज्ञापन
26 दिसंबर 2018 को जिले में एनआईए-एटीएस ने संयुक्त रूप छापा मारकर संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच पड़ताल में नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी मौलाना गुफरान के सुहैल से संबंध होने की बात सामने आई थी। 19 जनवरी को एनआईए ने बांसखेड़ी में छापा मारकर गुफरान को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। बताया गया है कि पिछले तीन दिनों से दिल्ली आफिस बुलाकर गुफरान से एनआईए पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जा रहा था। शनिवार को एनआईए ने गुफरान को गिरफ्तार कर लिया। जिले से पांचवीं गिरफ्तारी होने से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। 26 दिसंबर को अमरोहा से गिरफ्तार मुफ्ती सुहैल, सैदपुर इम्मा के वेल्डर भाई रईस, सईद और मोहल्ला पचदरा से इरशाद तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन