फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   new voter list for mlc election

विधान परिषद चुनाव के लिए नई नामावली तैयार होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

बरेली - मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए अब नए सिरे से मतदाता बनाए जाएंगे।जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद के सदस्य का निर्वाचन 2022- 23 को लेकर एक बैठक की।छोटी सी गलती या चूक असहज स्थिति उत्पन्न कर सकती है।

विज्ञापन
new voter list for mlc election

विस्तार

मुरादाबाद। बरेली - मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए अब नए सिरे से मतदाता बनाए जाएंगे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आयुक्त बरेली और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बरेली के अपर आयुक्त प्रशासन होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद के सदस्य का निर्वाचन 2022- 23 को लेकर एक बैठक की। बताया कि मतदाता सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 की धारा 31 के तहत नए सिरे से तैयार की जाएगी। पूर्व में जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में रहे हैं। वे भी नये सिरे से फार्म 18 में आवेदन करेंगे। किसी भी व्यक्ति द्वारा थोक में प्रस्तुत किए गए या डाक से भेजे गये फार्म 18 स्वीकार नही किए जाएंगे। सिर्फ परिवार के सदस्य अपने परिवार के अन्य सदस्यों के फार्म 18 जमा कर सकते हैं। छोटी सी गलती या चूक असहज स्थिति उत्पन्न कर सकती है। एक अक्टूबर से सात नवंबर 2022 तक की अवधि में मतदाता बनने के लिए मतदाता फार्म 18 भरकर देना होगा। एक नवंबर 22 से तीन वर्ष पूर्व भारत के किसी भी विश्वविद्यालय का स्नातक या उसके पास निर्धारित समकक्ष योग्यता है तो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी है तो वह मतदाता के रुप में पंजीकृत हो सकता है। बैठक में एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मो. शबाहत और एसडीएम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed