{"_id":"5eacf4458ebc3e90602ab02d","slug":"negative-staff-nurse-declared-corona-positive-by-meerut-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निगेटिव स्टाफ नर्स को बना दिया कोरोना पॉजिटिव, फोन किया तो बोले गलती हो गई, आप हैं निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगेटिव स्टाफ नर्स को बना दिया कोरोना पॉजिटिव, फोन किया तो बोले गलती हो गई, आप हैं निगेटिव
Sat, 02 May 2020 09:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 May 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
निगेटिव स्टाफ नर्स को बना दिया कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने अमरोहा के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स को उनकी सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताकर घर में कोहराम मचा दिया। 13 घंटे तक परेशान रही नर्स डिप्रेशन में चली गई और पूरी रात नहीं सो पाई।
शुक्रवार सुबह 11 बजे नर्स के पति ने मेडिकल कालेज फोन कर आईसोलेट होने के बारे में पूछा तो बताया गया है कि उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव थी, गलती से पॉजिटिव हो गया था। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
मेरठ के इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी निवासी सुरभि शर्मा (28) पत्नी राजन शर्मा जिला अस्पताल अमरोहा में स्टाफ नर्स है। वह रोजाना मेरठ से आती-जाती है। सुरभि के मुताबिक 24 अप्रैल को वह ड्यूटी करके मेरठ घर लौटी थी।
विज्ञापन
इस बीच जिला अस्पताल अमरोहा का एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला। एहतियात के तौर पर सुरभि ने 29 अप्रैल को मेरठ मेडिकल कॉलेज में अपना सैंपल कराया।गुरुवार रात करीब दस बजे उनके पति के मोबाइल पर मेडिकल कालेज से कॉल आई कि उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पति के साथ मेडिकल कालेज पहुंची।

पति राजन ने बताया कि डाक्टरों ने कहा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाना था। लेकिन, डाक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में जाने से रोक दिया। पति राजन के मुताबिक डाक्टरों ने कहा, सुरभि में सिमटम नहीं मिले हैं।
उनकी दोबारा जांच की जाएगी। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया। तीन साल की बेटी और परिवार के सात सदस्यों ने कैसे रात काटी यह वही बता सकते हैं। राजन ने इसे मेडिकल कालेज की घोर लापरवाही बताया है।
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डा. धीरज बालियान ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि हार्ड कॉपी पर मिस प्रिंटिंग के कारण गलतफहमी हो गई, लेकिन मेल की रिपोर्ट से स्थिति साफ है।