फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   NEET: More than 50 students waved the flag of success

नीट : 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
NEET: More than 50 students waved the flag of success
मुरादाबाद। नीट यूजी में जिले के 50 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। दोपहर में एनटीए ने परिणाम जारी किया तो सफल होनहारों के चेहरे खिल उठे। भविष्य में उनके डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की राह खुल गई है। कामयाब छात्र-छात्राओं को कहना है कि वह भविष्य में बेहतर डॉक्टर बनकर इसी शहर में रहते हुए लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जिले से सैकड़ों छात्र-छात्राएं नीट यूजी में शामिल हुए थे लेकिन सफलता लगभग 50 से कुछ अधिक छात्र-छात्राओं को ही मिली है। अब सफल परीक्षार्थी अच्छा कॉलेज पाने का प्रयास कर रहे हैं। सफल छात्र-छात्राओं के करीबी उनको बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन


कशिश को मां से मिली डॉक्टर बनने की प्रेरणा
बुद्धि विहार डीपी यादव चौराहे की रहने वाली कशिश गुप्ता ने नीट यूजी में 624 अंकों के साथ देश भर में 359वीं रैंक हासिल की है। कशिश ने बताया कि पिता राजीव गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का कारोबार करते हैं। मां रीना गुप्ता नेचुरोपैथी की डॉक्टर हैं। मां से ही उनको डॉक्टर बनने की प्रेरणा में मिली। हाईस्कूल में उन्होंने 98.4 प्रतिशत और इंटर में 98.75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इंटर में वह मंडल टॉपर रहीं हैं। दूसरे प्रयास में नीट में सफलता हासिल की है। परीक्षा के लिए वह रोज रात एक बजे तक पढ़तीं थीं। सुबह साढ़े नौ बजे कोचिंग के लिए तैयार हो जातीं थीं। कोचिंग के अलावा वह चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करतीं थीं। वह एम्स दिल्ली में पढ़ाई करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा की तबीयत खराब होने पर अलीना ने डॉक्टर बनने की ठानी
पीरजादा रोड की रहने वाली अलीना कशिश ने नीट में 11638वीं रैंक हासिल की है। अलीना ने बताया कि तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। उनके पिता अमीर अहमद व्यवसायी हैं। उनके चाचा सफी अहमद की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज सही नहीं हो रहा था। इस कारण उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट बनने की ठान ली। अलीना ने कहा कि पढ़ाई में उनके माता-पिता का काफी योगदान रहा है।


अंश का न्यूरोसर्जन बनने का ख्वाब
प्रेमनगर लाइनपार निवासी अंश शर्मा ने नीट में 4984 वीं रैंक हासिल की है। दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। अंश का कहना है कि वह लोगों की सेवा करने के लिए न्यूरो सर्जन बनना चाहते हैं। वह कहते हैं कि मुरादाबाद में न्यूरो सर्जन की काफी कमी है। अंश ने इंटर में 95 अंक प्रतिशत हासिल किए थे। इसके बाद परीक्षा की तैयारी में जुट गए। उनके पिता संजीव शर्मा व्यवसायी हैं।

महंगे इलाज से परेशान थे शारिक
लाजपत नगर शारिक जमा ने नीट 21322 वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि वह तीसरे प्रयास में सफल हुए हैं। उनके पिता कमरूज्ज़मा कारोबार करते हैं। शारिक के मुताबिक वह बचपन से लोगों को महंगे इलाज कराते देखकर परेशान हो गए थे। इसी कारण उन्होंने न्यूरो सर्जन बनने की ठान ली। बताया कि मुरादाबाद के लोग न्यूरो का इलाज कराने दिल्ली जाते हैं। वहां इलाज काफी महंगा है। लोगों का अपने शहर में सस्ता इलाज करने के लिए वह डॉक्टर बनना चाहते हैं।

मयंक का कार्डियोलाॅजिस्ट बनने का ख्वाब
प्रेमनगर नारंगपुर जोया निवासी मयंक सिरोही ने नीट परीक्षा में 17000 वीं रैंक हासिल की है। मयंक ने बताया कि उनके पिता गिरिराज सिंह किसान हैं। मां रेखा गृहणी हैं। समाज में लोगों के इलाज की समस्या को देखकर उन्होंने डॉक्टर बनने की इच्छा परिवार से जताई। माता-पिता ने भरपूर सहयोग दिया। वह आम लोगों का इलाज करने के लिए कार्डियोलाॅजिस्ट बनना चाहते हैं।
-----------------------




बड़ी संख्या में कामयाब हुए आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं
आकाश इंस्टीट्यूट का दावा है कि उनके संस्थान की छात्रा कशिश गुप्ता ने नीट में 624 अंकों के साथ ऑल इंडिया में 359वीं रैंक हासिल की है। उसने मंडल में इतिहास रचा है। इसके अलावा कोशा शर्मा ने 582 अंकों के साथ 3155वीं रैंक हासिल की। गौरवी गुप्ता ने 578 अंकों के साथ 3858वीं रैंक हासिल की है। ऋषव चौधरी ने 555, अरबाज खान ने 553, गौरी गुप्ता ने 552, इल्मा साजिद ने 550, साक्षी ठाकुर ने 538, तहूरा परवेज ने 519, शैली रानी ने 511, जतिन शर्मा ने 509, रितिका यादव ने 507, निहारिका गुप्ता ने 495, सिया वत्स ने 485 अंक हासिल किए। जिले के करीब 40 छात्रों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में जगह मिल सकेगी। संस्था ने निदेशक विवेक शर्मा और ऑस्ट्रेलिया से आए आरपी सिंह ने सफल छात्रों को बधाई दी है।



नीट में स्कॉलर्स डेन का धमाकेदार परिणाम
स्कॉलर्स डेन संस्था का दावा है कि नीट(यूजी) 2025 के घोषित हुए परिणाम में उनके विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर मंडल का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। स्काॅलर्स डेन के अंश शर्मा पुत्र संजीव कुमार शर्मा ने 572 अंक, 4984 रैंक एवं ईडब्ल्यूएस रैंक 444, अलीना कशिश पुत्री अमीर अहमद ने 551 अंक के साथ 11683 रैंक एवं ओबीसी-एनसीएल रैंक 4972 , मयंक सिरोही पुत्र गिरिराज सिंह ने 540 अंक, 17343 रैंक एवं कैटेगरी रैंक 7243, शारिक जमा खान पुत्र श्री क़मरूज्जमा ने 533 अंक, 20144 रैंक एवं ओबीसी-एनसीएल रैंक 10031 और प्रियान कठेरिया पुत्र रजनेश कुमार सिंह ने 526 अंक, 26871 रैंक एवं ईडब्ल्यूएस रैंक 3130 प्राप्त की है। परिणाम आने के बाद पूरे संस्थान में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विवेक ठाकुर, अकादमिक निदेशिका अंजलि ठाकुर ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी स्कॉलर्स डेन, डायरेक्टर्स और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अकादमिक निदेशिका अंजलि ठाकुर ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि साधारण बच्चे भी मेहनत करके ऐसे असाधारण परिणाम लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed