फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nearer person of pm modi reached moradabad

लोस चुनाव जीतने का मंत्र देने आए मोदी के खास मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
nearer person of pm modi reached moradabad
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास मंत्री समझे जाने वाले डॉ. जितेंद्र सिंह लोस चुनाव जीतने का मंत्र देने के लिए शहर में आए हैं। उन्होंने जीत के लिए पार्टी के पदाधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए मतभेदों को भुलाकर बूथ स्तर पर काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में केंद्रीय परमाणु उर्जा और अंतरिक्ष विभाग के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान जम्मू कश्मीर के उधमसिंह नगर लोकसभा चुनाव का संस्मरण सुनाया। बताया कि 2014 में जब पार्टी ने उनको लोकसभा का टिकट दिया तो लोगों का कहना था कि मुस्लिम आबादी अधिक है। कैसे चुनाव जीतेंगे लेकिन उन्होंने चुनाव जीतकर लोगों को आइना दिखा दिया। जीत का मंत्र दिया कि पार्टी जिस प्रत्याशी को टिकट दे उसे जिताने में सभी को जी जान से जुट जाना चाहिए। नसीहत दी कि पार्टी के पदाधिकारियों को एक दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय अपने बूथ स्तर की कमजोरियां ढूंढनी चाहिए। छोटी छोटी गलतियां सुधार कर चुनाव जीत सकते हैं, जैसे आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा का चुनाव जीता गया है। उन्होंने सुधार के लिए पार्टी पदाधिकारियों से राय भी ली। इसके पहले केंद्रीय मंत्री के समक्ष लोस संयोजक विशेष गुप्ता ने प्रस्तावना पेश की। बताया कि देश में पिछले चुनाव में पार्टी जिन सीटों पर हारी थी उन्हें जीतने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान मेयर विनोद अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी अशोक पाल, श्याम विहारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed