फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ncc cadets hournerd

सम्मान कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
ncc cadets hournerd
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में 9वीं यूपी गर्ल्स बटालियन के द्वारा राष्ट्रपति सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कमान अधिकारी कर्नल राजेश मिश्रा रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर सत्यव्रत सिंह रावत ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम से सतवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर 26 जनवरी को राजपथ पर प्रतिनिधित्व करके लौटी अंडर ऑफिसर दीपिका नेगी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूरे वर्ष में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग और पारितोषिक पाने वाले एनसीसी के कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश पर आधारित एक नेशनल इंटीग्रेशन अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न झांकियों को दर्शाया गया। इसके अतिरिक्त लोकगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों को 24 बटालियन और 9वीं यूपी गर्ल्स बटालियन दोनों के ही कैडेट्स के द्वारा दी गईं। इसमें शुभी भटनागर, महक झा, पीयू, अमित कुमार, सोनाली सिंह, श्रेया भारद्वाज, मोहित कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। कर्नल राजेश मिश्रा ने अनुशासन और तत्परता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कैडेट्स को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डॉ एसएस रावत ने कैडेट्स को देश के प्रति प्रेम एवं निष्ठावान होने के लिए प्रेरित किया। गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर करुणा त्यागी एवं रूबी यादव को भी सम्मानित किया। स्वागत भाषण कैप्टन डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने दिया। इस दौरान लेफ्टिनेंट राजीव चौहान, शैली शर्मा, कैप्टन मनी बंसल, डॉ राजीव जैन, अमित बाबू शर्मा, शैली शर्मा, सुधांशु शर्मा, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed