फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nager nigam

22 करोड़ से 155 सउ़के बनेगी, शहर को मिलेगी रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
nager nigam
मुरादाबाद। पीलीकोठी स्थिति नगर निगम कैंप कार्यालय में कार्यकारिणी समिति की बैठक में 14 वां वित्त की 186 सड़कों के निर्माण पर रजामंदी हुई। शहर को रफ्तार देने में 27 करोड़ का खर्च आएगा। 15 सितंबर तक पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट दुरुस्त की जाएंगी। कार्यकारिणी बैठक में अनुपस्थिति पर मुख्य नगर लेखा परीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं निर्माण विभाग की हीलाहवाली से नाराज मेयर विनोद अग्रवाल ने अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के निर्देश दिए। लेकिन फिर निर्माण पूरे कराने की मोहलत मांगने पर प्रतिकूल प्रविष्टी निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति बैठक में सदस्यों ने बीती 25 फरवरी और 7 मार्च को हुई बैठकों के एजेंडों की पुष्टि की। सदस्य अर्चना के मुताबिक विवेकानंद अस्पताल पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। प्रकाश विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सामान की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से पार्षदों को लाइट नहीं दी जा सकी। अब 15 सितंबर तक पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट लगा ली जाएगी। रामगंगा विहार में जलभराव के मुद्दे पर निश्चित हुआ कि जलनिकासी के लिए घरों के आगे नालियों पर बने स्लैब तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

वसूली नहीं बढ़ी तो आपकी संलिप्तता मानेंगे
अवैध होर्डिंग पर अगस्त तक सिर्फ 39 लाख रुपये की वसूली होने पर मेयर ने पूछा कि पिछले साल अगस्त महीने तक एक करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। कर निर्धारण अधिकारी राजीव लोचन पाठक ने बताया कि पिछले साल कुल एक करोड़ 47 लाख वसूले थे। इस साल वसूली कम होने पर नोटिस जारी किए हैं। मेयर ने सख्ती से कहा कि 30 सितंबर तक वसूली नहीं बढ़ाई तो अवैध होर्डिंग लगवाने में आपकी संलिप्तता मान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहर्रम से पहले मुस्लिम क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट होंगी ठीक
सदस्य सलीम वारसी ने मोहर्रम से पहले मुस्लिम क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया। जामा मस्जिद से इंद्रा चौक और कटघर से मंडी चौक की सड़क के बदहाल होने की बात कही। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि बड़ा अफसोस है कि एक साल से निर्माण विभाग कूड़ा कॉम्पेक्टर के लिए जमीन ही चिह्नित नहीं कर पाया। नगर आयुक्त ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि करुला में जगह चिह्नित हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी है। एक सप्ताह में निर्माण शुरू होगा। वार्ड 19 में नगर निगम की जमीन पर कब्जा हो रहा है। प्रस्ताव रखा गया कि जमीन को कब्जा मुक्त करके शहीद भगत सिंह पार्क का निर्माण किया जाएगा। बंगलागांव में भी निगम की 4000 वर्ग मीटर जगह से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

कॉलोनियां हस्तांतरित होेने पर निगम देगा बुनियादी सुविधाएं
मुरादाबाद। शहर की कई कॉलोनियां एमडीए से नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। इन कॉलोनियों से गृह और जलकर नगर निगम वसूल करता है। हस्तांतरण प्रक्रिया अधर में होने के चलते बुनियादी सुविधाओं के लिए निगम प्रयास नहीं कर पा रहा है। कार्यकारिणी में नगर आयुक्त ने कहा कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को एक संयुक्त सर्वे के लिए पत्र लिखा गया है। ताकि कर वसूली की दृष्टि से फायदेमंद कॉलोनियों को नगर निगम अपने अधिकार में लेकर वहां बुनियादी सुविधाएं मसलन सड़क, फुटपाथ, पार्क सौंदर्यीकरण और जलआपूर्ति कर सके। इसमें एमडीए, टीडीएस, कांशीरामनगर समेत दर्जनों कॉलोनियां शामिल हैं। नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की प्रगति देते हुए कहा कि 305 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। सितंबर के अंत तक टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed