फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of young im moradabad

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, जीजा पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
murder of young im moradabad
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि बहनोई ने युवक को शराब पिलाई और उसकी पिटाई की। जिस कारण उसकी मौत हुई है। मृतक की शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने आरोपी बहनोई को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गली नंबर दो की है। इस मोहल्ले में फर्म कर्मी सुभाषचंद का परिवार रहता है। परिवार में सुभाष की पत्नी सुधा रानी, दो बेटियां ऊर्जा और पूजा हैं, जबकि एक बेटा रजनीश था। बड़ी बेटी ऊर्जा की शादी कुंदनपुर निवासी विपिन विश्नोई के साथ हुई है। बताया जाता है कि रजनीश मानसिक रूप से कमजोर था। शुक्रवार को सुधा रानी अपने बेटे रजनीश को बड़ी बेटी के घर छोड़कर आईं थीं। देर रात उनका दामाद विपिन विश्नोई अपने साले रजनीश को लेकर ससुराल पहुंचा और कहा कि विपिन ने बताया कि रजनीश ने शराब पी ली है। इसके बाद दामाद वापस चला गया। जबकि परिवार के लोगों का कहना है कि रजनीश नशा नहीं करता था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे परिवार के लोगों ने देखा कि रजनीश की मौत हो चुकी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि बहनोई को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी सागर जैन ने बताया कि परिवार के लोगों अपने दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि विपिन ने शराब पिलाकर रजनीश की पीट पीट कर हत्या की है। सही पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed