फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of newly born child

इज्जत की खातिर नवजात बच्ची की हत्या!

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
murder of newly born child
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि कुंवारी बेटी के मां बनने पर युवती के पिता ने इज्जत की खातिर नवजात बच्ची की जान ले ली है। युवती के पिता ने नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे दफन कर दिया है। यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस इस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। दूसरी एसपी का कहना है कि अगर ऐसी कोई बात है तो पूरे मामले की जांच होगी और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो अजीमनगर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग थे। दोनों अपने परिजनों से छुप-छुपकर मिला करते थे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो उसके परिजन घबरा गए और उसे रिश्तेदारी में भेज दिया। शनिवार की रात युवती को प्रसव पीड़ा होने लगी तो रिश्तेदार उसे उसके घर पर छोड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती नेे एक बच्ची को जन्म दिया। ऐसी चर्चा है कि युवती के पिता नवजात बच्ची को वहां से उठा ले गए और रास्ते में उसकी हत्या कर उसके शव को दफना दिया। वहीं अजीमनगर थाने की पुलिस इस घटना जानाकारी होने से इंकार कर रही है। दूसरी ओर एसपी डॉ. अजयपाल नेे बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी तो नहीं है, लेकिन इसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed