{"_id":"620fe629ad27d6387f312fdc","slug":"murder-of-disable-shopkeeper-moradabad-news-mbd419265438","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग दुकानदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग दुकानदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक(रामपुर)। मिलक थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे चाय की दुकान पर सो रहे दुकानदार की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मिलक थाना क्षेत्र नगला उदई गांव निवासी दिव्यांग सर्वेश मौर्य (40) हाईवे पर ही एक ढाबे के पास चाय की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार की रात को दुकान बंद करने के बाद वहीं पर सो रहा था। शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण जब दुकान पर पहुंचा तो उसका शव पड़ा देखकर उसकी चीख निकल पड़ी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए, जहां उन्होंने देखा कि सर्वेश मौर्य का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। सर्वेश मौर्य के आंख पर गोली मारी गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह भी मौके पर आ गए। इस दौरान परिजनों से जानकारी की जा रही है। पुलिस हत्या के कारण जानने के लिए जांच में जुट गई है। पुलिस ने सर्वेश की मां जशोदा देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।