फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder in moradabad

प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
murder in moradabad
बिलारी (मुरादाबाद)। बिलारी के तेवरखास गांव में शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे अपने घर की छत पर सो रहे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक को बचाने आए उसके पिता पर भी चाकू से हमला किया गया। जख्मी पिता ने पांच लोगाें के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव में ही रहने वाले तीन सगे भाईयों ने प्रेम संबंधों के शक में दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे बिलारी के तेवरखास गांव निवासी इंतजार खां ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी कि उनके बेटे और उन पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया है। बेटे की हालत गंभीर है। सूचना पर बिलारी एसएचओ गजेंद्र त्यागी और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए बिलारी स्थित सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने शाहरुख को मृृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इंतजार खां ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा शाहरुख कपड़ों की फेरी और ट्रक चलाने का काम करता था। गांव में रहने वाले हुसैन बख्श के बेटे नदीम, वसीम और सलीम उस पर प्रेम संबंधों का। पड़ोस में रहने वाले नन्हे खां के बेटे मोहम्मद शान उर्फ शानू और गुल मोहम्मद उर्फ गुल्लू इसे लेकर उनको उकसाते थे। शनिवार की रात को शाहरुख और इंतजार छत पर बनी अलग अलग कोठरी में सो रहे थे। आरोप है कि इस दौरान नन्हे खां की छत के रास्ते नदीम उनके छत पर पहुंचा और सोते हुए शाहरुख पर चाकू से हमला करने लगा। वसीम और सलीम उसकी मदद के लिए नन्हे खां की छत पर खडे़ थे। शाहरुख के चीखने की आवाज सुनकर उसे बचाने के लिए इंतजार पहुंचे तो उन पर भी चाकू से हमला किया गया। इंतजार का आरोप है कि उनके बेटे शाहरुख की हत्या नदीम, सलीम, वसीम, मोहम्मद शान उर्फ शानू, गुल मोहम्मद उर्फ गुल्लू ने एक राय होकर की है।
विज्ञापन

सिर से लेकर पीठ पर चाकू से किए गए वार
मुरादाबाद। पुलिस ने शाहरूख के शव का पंचनामा भरकर शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शाहरुख की गर्दन, चेहरे, सीने और पीठ पर चाकू से छह बार वार किए गए थे। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ और अत्यधिक रक्तस्त्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ प्रेम संबंध के शक में शाहरुख की हत्या किए जाने की शिकायत पर तीन सगे भाईयों सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।’
उदय शंकर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed