फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder

हत्या की आशंका जताते हुए मांगी थी सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
murder
मुरादाबाद। सौतन की गोलियों का शिकार हुई मानसी शर्मा उर्फ आलिया को अंदेशा था कि उसकी जान जा सकती है। उसने हाईकोर्ट में अर्जी देकर सुरक्षा की मांग भी की थी। मानसी शर्मा की बहन पूनम शर्मा ने बताया कि अक्टूबर 2019 में मानसी उर्फ आलिया ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। उसने कोर्ट से कहा था कि अंतर धार्मिक विवाह किया है। इसलिए उसकी जान को खतरा है। कोर्ट से सुरक्षा की मांग भी की थी। बहन पूनम ने बताया कि कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

गर्भवती सौतन की हत्या करने वाली शबाना पहुंची जेल
गर्भवती सौतन की हत्या करने वाली शबाना पहुंची जेल सिविल लाइंस के विद्या नगर में सोमवार शाम हुई थी घटना अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विद्या नगर में सोमवार की शाम गर्भवती सौतन आलिया उर्फ मानसी शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाली शबाना को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से महिला को जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र के मऊ नया गांव निवासी मोहम्मद जफर की शादी शबाना से 20 साल हुई थी। शबाना के पास तीन बेटी और दो बेटे हैं। पांच साल पहले मोहम्मद जफर के संबन्ध मानसी शर्मा से हो गए थे। मानसी का धर्म परिवर्तन कराने के बाद जफर ने उससे निकाह कर लिया था। इसी बात को लेकर शबाना और आलिया के बीच आये दिन विवाद होता रहता था। सोमवार शाम सवा साथ बजे शबाना ने आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि मुस्कान की तहरीर पर शबाना के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर लिया। मंगलवार को शबाना को अदातल में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आलिया को मारी गईं थीं छह गोलियां
मुरादाबाद। मंगलवार को पुलिस ने आलिया और मानसी शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में शव से गोलियां ढूंढने में पांच घण्टे लग गए। पोस्टमार्टम के मुताबिक आलिया को छह गोलियां मारी गई थी। दो गोलियां सामने से मारी गई थी। जो लीवर और फेफड़ों को चीरते हुए बाहर निकल गईं थी। जबकि चार गोलियां पीठ से मारी गई थीं। इनमें दो गोलियां पार निकल गई, जबकि दो गोलियां शरीर में फंसी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed