{"_id":"656e364df906c97bc806e5c5","slug":"murder-case-registered-13-months-after-villagers-death-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-296546-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्रामीण की मौत के 13 माह बाद पत्नी समेत सात पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्रामीण की मौत के 13 माह बाद पत्नी समेत सात पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र में 13 माह पहले हुई ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
डिलारी थाना क्षेत्र के माली मार्केट चेगरी कस्बा निवासी सुधा देवी पत्नी उमेश कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिसमें महिला ने बताया कि तीन नवंबर 2022 की रात साढ़े नौ बजे उसका 24 वर्षीय बेटा लखेंद्र उर्फ रेशु घर में अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। देर रात परिवार के लोग घर लौटे तो दरवाजे के सामने पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। पूछताछ करने पर पता चला कि लखेंद्र उर्फ रेशु की घर में लाश लटकी मिली है।
मां ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। उसने थाने में भी तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मां का आरोप है कि लखेंद्र की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद ही उसके शव को छत पर लगे पंखे के कुंडे से लटका दिया गया था। महिला ने लखेंद्र की हत्या का आरोप उसकी पत्नी रेनू शर्मा समेत सात पर लगाया था। कोर्ट के आदेश पर डिलारी थाने की पुलिस ने लखेंद्र उर्फ रेशु ने उसकी पत्नी रेनू शर्मा उसके भाई नितिन, शिवम, अमन, कांता का बेटा मनोज और धर्मपाल के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कराकर आगे की कार्रवाई कराएंगे।