फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal elections: 9.36 lakh voters in 11 bodies so far, can increase further if given a chance

निकाय चुनाव: अभी तक 11 निकायों में 9.36 लाख मतदाता, मौका मिलने से और बढ़ सकते

Sun, 12 Mar 2023 04:31 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Sun, 12 Mar 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 9.36 lakh voters in 11 bodies so far, can increase further if given a chance
vote new - फोटो : i stock

 

विज्ञापन

मुरादाबाद। तीन माह पहले संपन्न हुए निकायों के मतदाता पुनरीक्षण के दौैरान जिले के सभी 11 निकायों के मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 9.36 लाख से अधिक पहुंच गई थी। अब शासन के निर्देश पर फिर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य फिर से शुरू हो गया। दावा, आपत्ति के साथ नये मतदाता बनने के लिए शनिवार से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च तक जारी रहेगी। मतदाता सूची के प्रकाशन के दौरान मतदान केंद्रों पर जानकारी करने पहुंचे लोगों व राजनीतिक दलों की शुरू हुई सक्रियता को देखते हुए मतदाताओं की संख्या में इजाफा होना लगभग तय माना जा रहा है।

जिले में कुल 11 नगरीय निकाय हैं। जिनमें एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और आठ नगर पंचायतें शामिल हैं। इन सभी निकायों में 243 वार्ड हैं। वर्ष 2017 में हुए नगर निकायों के चुनावों में इन सभी निकायों में कुल 851924 मतदाता रहे। कुछ माह पहले निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मतदाता पुनरीक्षण का काम किया गया। बीएलओ ने मतदाता सूचियों को सत्यापन किया। 31 अक्तूबर 2022 में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया तो परिवर्धन, संशोधन और अपमार्जन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 910326 हो गई। इसके प्रकाशन क बाद दावा, आपत्ति और अपमार्जन के लिए समय दिया गया था। जिसके बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 936492 हो गई थी। अब एक बार फिर नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का समय मिल गया है। इससे इस मतदाता संख्या का बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कर सकते यह कार्य

अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो गई है। जो 17 मार्च तक जारी रहेगी। मतदाता अपना नाम सम्मलित किए जाने के लिए इस अवधि में आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में यदि मतदाता सूची में अंकित कोई मतदाता सामान्यत: जिस वार्ड का निवासी है तो उसका नाम उस वार्ड की मतदाता सूची में सम्मिलित न होकर किसी अन्य वार्ड की मतदाता सूची में सम्मिलित हो गया है तो उसके नाम को उससे संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 ऐसे नागरिक जिनकी आयु एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो गई है उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने का दावा प्रस्तुत जा सकेगा। ऐसे निर्वाचकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने के लिए प्राप्त दावों को स्वीकार करते हुए निर्वाचक नामावली में नियमानुसार सम्मिलित किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचन नामावली में अपना नाम जुड़वाना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित कराना चाहे या किसी व्यक्ति के नाम के संबंध में आपत्ति करना चाहे तो वह इस संबंध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 11 मार्च से 17 मार्च दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं।

इन स्थानों पर जमा कर सकते दावा, आपत्ति

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला निर्वाचन कार्यालय, नगरीय निकायों के संबंधित मतदान केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक जमा कर सकते हैं।

नगरीय निकायों में अब तक मतदाताओं की स्थिति

निकाय का नाम वार्डों की संख्या                     वर्ष 2017 में मतदाता संख्या             पुनरीक्षण के बाद वर्ष 2022 में मतदाता संख्या

नगर निगम मुरादाबाद              70                      623160                                         664609

नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर    15                        23572                                            25407

नगर पंचायत पाकबड़ा          18                          28505                                            34430

नगर पंचायत अगवानपुर           15                      20129                                              27105

नगर पंचायत कांठ             17                           24538                                               26751

नगर पंचायत उमरीकलां   13                              12807                                              14345

नगर पालिका परिषद बिलारी  25                          34694                                              40910

नगर पंचायत कुंदरकी   15                                  23690                                               28052

नगर पंचायत महमूदपुर माफी 15                        14668                         21933

नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा 25             33944                         38616

नगर पंचायत ढकिया 15             12217                                     14284

------------------------------------------------------------------------------------

योग:                         243             581924                                    936452


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed