{"_id":"62f7f150ed073a22b03c8169","slug":"multipurpuse-stadium-inagrte-tanda-news-mbd437770956","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में मुख्तार अब्बास नकवी ने किया स्टेडियम और अमृत सरोवर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में मुख्तार अब्बास नकवी ने किया स्टेडियम और अमृत सरोवर का उद्घाटन
विज्ञापन
टांडा। नगर पालिका द्वारा सात करोड़ की लागत से तैयार एक हजार लोगों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय स्टेडियम और 34 लाख से बनाए गए अमृत सरोवर को शनिवार को पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जनता को समर्पित किया। पांच एकड़ भूमि पर बने स्टेडियम में ओपन जिम, मीटिंग हॉल, कैंटीन, गेस्ट रूम समेत अन्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई गई हैं।
स्व. मंसब अली बहुउद्देशीय स्टेडियम और अमृत सरोवर का उद्घाटन करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वे टांडा के विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे। पालिकाध्यक्ष महनाज जहां ने बताया कि मोहल्ला मोतीनगर में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई करीब दो सौ बीघा जमीन में से करीब पांच एकड़ भूमि पर सात करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण कराया है। वहीं, स्टेडियम के भीतर ही 34 लाख की लागत से अमृत सरोवर का भी निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा भी लगवाई गई है। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष महनाज जहां और मकसूद लाला ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद उन्होंने स्टेट बैंक कॉम्प्लेक्स में बनाए गए व्यापार मंडल के कार्यालय का उद्घाटन कर सरकार द्वारा व्यापार हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सबको अवगत कराने के लिए पदाधिकारियों को कहा। इस दौरान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, मोहन लोधी, अली यूसुफ अली, अमित दिवाकर, टांडा एसडीएम राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार, धनीराम सैनी, शुभम कुमार, मोहम्मद तनवीर सईद सागर, गौहर अली, हाजी अब्दुल समद, हाजी मुशर्रफ, अशीष वर्मा, हाजी सलीम, हाजी शकील, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।