फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mulayam Singh Yadav had an intimate relationship with Tirthankar Mahaveer University

Moradabad: टीएमयू से था मुलायम सिंह यादव का आत्मीय रिश्ता, दी थी मानद उपाधि

Tue, 11 Oct 2022 02:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Oct 2022 02:28 PM IST
सार

कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन से दीक्षांत समारोह में आए हजारों विद्यार्थियों को ऊर्जावान किया था।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav had an intimate relationship with Tirthankar Mahaveer University
टीएमयू में मुलायम सिंह यादव व अन्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के साथ आत्मीय रिश्ते थे। उन्होंने 20 अक्तूबर 2013 को दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर ख़ास मेहमान शिरकत की थी। तत्कालीन सीएम और उनके बेटे अखिलेश यादव भी साथ में आए थे।

विज्ञापन


कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन से दीक्षांत समारोह में आए हजारों विद्यार्थियों को ऊर्जावान किया था। वह जमीन से जुड़े इंसान थे। आम आदमी का दर्द हमेशा उनके चिंतन में रहता था। इस मौके पर कुलाधिपति सुरेश जैन ने मुलायम सिंह यादव को डॉक्टरेट ऑफ लेटर की मानद उपाधि दी थी।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने विद्यार्थियों से कहा था कि शिक्षा और विकास एक सिक्के के दो पहलू हैं। युवाओं के शिक्षित होने से ही देश खुशहाल होगा। तालीम गुणवत्तापरक होनी चाहिए, जिसमें सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि ज्ञान भी होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को शिक्षा को समाज हित में लगाने की सीख दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने मुलायम सिंह यादव के देहावसान पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके बेटे व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता के अधूरे सपनों और युवाओं के कल्याणार्थ कामों को मुकम्मल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed