फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mulayam Death BJP state president Chaudhary Bhupendra says contested election but could not meet Mulayam Singh

Mulayam Singh Death: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र बोले-चुनाव लड़ा पर मुलायम सिंह से नहीं हो पाई मुलाकात

Tue, 11 Oct 2022 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Oct 2022 11:42 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुलायम सिंह के खिलाफ संभल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह का जाना प्रदेश के लिए बड़ी क्षति, उनकी भरपाई नहीं हो सकती।

विज्ञापन
Mulayam Death BJP state president Chaudhary Bhupendra says contested election but could not meet Mulayam Singh
भाजपा यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ संभल से लोकसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नेता जी का जाना प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। उनके निधन से एक समाजवादी युग का अंत हो गया।
विज्ञापन


वर्ष 1999 में मुलायम सिंह यादव ने संभल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ भाजपा ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह अपना उम्मीदवार
बनाया था। उस वक्त भूपेंद्र चौधरी जिलाध्यक्ष थे। 

चुनाव से जुड़े संस्मरण के बारे में भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मुलायम सिंह के खिलाफ लड़ा गया चुनाव मेरा पहला चुनाव था। इससे पहले मैंने कोई चुनाव नहीं लड़ा था। मुलायम सिंह बड़े नेता थे। वह क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए शायद एकाध बार ही आए होंगे। 
विज्ञापन


चुनाव में मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई थी। व्यक्तिगत तौर पर भी नेता जी से कभी मिलना नहीं हुआ। उनके चुनाव की कमान रामगोपाल यादव ने संभाल
रखी थी। चुनाव के दौरान उनसे जरूर मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed