फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP one, MLA four... could not prepare one approver

सांसद एक, विधायक चार...एक अनुमोदक नहीं कर पाए तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
MP one, MLA four... could not prepare one approver
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी भले ही प्रदेश की सत्ता पर काबिज न हो, लेकिन जिले में एक सांसद और चार विधायक जरूर काबिज हैं। लेकिन सपा जनप्रतिनिधियों की ये फेहरिस्त जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए एक अनुमोदक तक तैयार नहीं कर पाई। नतीजतन पार्टी को चुनाव मैच में वॉकओवर देकर मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि सपा के दिग्गज चुनाव में सत्ता का दबाव बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी अमरीन जहां शनिवार को नामांकन करने वाली थीं। सपा नेताओं ने नामांकन के लिए तैयारी पूरी होने का दावा भी किया था। इसके लिए जिला कार्यालय पर बैठक भी बुलाई गई थी। लेकिन बैठक में न तो सपा सांसद डा. एसटी हसन पहुंचे और न ही देहात, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी के विधायक। वहीं नामांकन के लिए वार्ड नंबर 22 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद नावेद को प्रस्तावक और वार्ड 11 की सदस्य कुमारी शानू को अनुमोदक बनाया गया था। बताया जाता है कि प्रस्तावक नामांकन के लिए पार्टी कार्यालय पहुंच गए, लेकिन कुमारी शानू नहीं पहुंची। शानू सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव की भतीजी हैं। अनुमोदक नहीं मिलने पर पार्टी प्रत्याशी का नामांकन नहीं हो पाया। ऐसा तब हुआ जब जिले में सपा समर्थित 11 सदस्य हैं। साथ ही एक सांसद और चार विधायक हैं। फिलहाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा के मैदान छोड़ने की सियासी गलियारे में खूब चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed