फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother's Day: Want speed up future journey of children by cutting tickets in buses, you also read story

मदर्स डे: बसों में टिकट काट बच्चों के भविष्य के सफर को रफ्तार देने की चाहत, आप भी पढ़ें इनके संघर्ष की कहानी

Sun, 12 May 2024 03:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 03:34 PM IST
सार

महिला दिवस के मौके पर मुरादाबाद मंडल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मंडल में तैनात महिला परिचालकों की कहानी पढ़कर सोचने को मजबूर हो जाएंगे। जिंदगी की चुनौतियों को पार कर वह दस से 12 घंटे तक ड्यूटी कर अपने बच्चों को आगे बढ़ा रहीं हैं। 

विज्ञापन
Mother's Day: Want speed up future journey of children by cutting tickets in buses, you also read story
मुरादाबाद में टिकट काटती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

ऐ अंधेरे देख ले मुंह तेरा काला हो गया, मां ने आंखें खोल दीं घर में उजाला हो गया...। मुनव्वर राणा का ये लाइनें मुरादाबाद परिक्षेत्र की महिला परिचालक बुसरा परवीन, रीना रानी और पूनम पर फिट बैठती हैं। पति की मौत के बाद बच्चों का भरण पोषण कर उन्हें कामयाबी का टिकट दिलाने के लिए खुद बसों में यात्रियों का टिकट काट रही हैं। ये महिलाएं 12 से 16 घंटे ड्यूटी करने के साथ ही मां का भी फर्ज निभा रही हैं। अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

विज्ञापन

Mother's Day: Want speed up future journey of children by cutting tickets in buses, you also read story
बुशरा परवीन - फोटो : संवाद

पति के निधन के बाद संभालनी पड़ी जिम्मेदारी : बुशरा परवीन
जटपुरा की बुशरा परवीन की शादी वर्ष 2013 में रामनगर के इंदिरा कॉलोनी निवासी कािशफ खान से हुई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में अचानक पति की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो बेटियों की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर आ गई।

पति की मौत के बाद मुझे घर से निकाल दिया गया। मायके की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मां, भाई और बहन की जिम्मेदारी भी मेरे ही कंधों पर आ गई। दो साल तक केरल और दो साल रामनगर उत्तराखंड में ब्यूटीशियन का काम किया।

2024 में आउटसोर्सिंग के जरिए मुरादाबाद परिक्षेत्र में परिचालक के पद पर तैनाती मिल गई। अब धामपुर-मुरादाबाद रूट पर ड्यूटी कर रही हूं। सुबह ड्यूटी पर निकलती हूं तो रात 10 बजे घर पहुंचती हूं। अब सब कुछ बेटियों के लिए ही करना है। बेटियों को डॉक्टर और वकील बनाना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mother's Day: Want speed up future journey of children by cutting tickets in buses, you also read story
रीना रानी - फोटो : संवाद

बच्चों का भविष्य बनाना ही मेरा मकसद : रीना रानी
नगीना की रहने वाली रीना रानी की शादी 2007 में हुई थी। करीब 8 साल बाद पति की दुर्घटना में मौत हो गई। बतातीं हैं कि मेरे पति नजीबाबाद डिपो में चालक थे। उनकी मौत के बाद दो बेटियां और एक बेटे की जिम्मेदारी मेरे सिर पर आ गई। पति के मौत के बाद तीन साल तक नौकरी नहीं लग पाई।

इस दौरान मैंने सिलाई का काम किया। मैं बच्चों का सही तरीके से देखभाल करना चाहती थी। बाद में परिचालक की नौकरी लग गई। घर का सारा खर्च नौकरी से ही चलता है। सभी बच्चे सेंट मैरी स्कूल में पढ़ते हैं।

मैं अपने बच्चों को सिविल सर्विसेज में भेजना चाहती हूं। बच्चों के भविष्य के लिए ही परिचालक की नौकरी कर रही हूं। उन्होंने बताया कि वह नगीना-मुरादाबाद रूट ड्यूटी कर रही हैं। रोज 12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है।

विज्ञापन

Mother's Day: Want speed up future journey of children by cutting tickets in buses, you also read story
पूनम मुरादाबाद - फोटो : संवाद

बेटियों का जीवन संवारने में जुटीं पूनम
बैंक कॉलोनी की रहने वाली पूनम मुरादाबाद डिपो में आउटसोर्सिंग के जरिए परिचालक की नौकरी कर रही हैं। कहतीं हैं, मेरी शादी 2012 में हुई थी। पति आरएम ऑफिस मुरादाबाद में बाबू थे। मेरे जीवन में उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब 2020 में पति की मौत हो गई।

पति की मौत के बाद कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। तीन साल तक किसी तरह से परिवार का खर्च चला। तीन बेटियां हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी चिंतित हूं। बेटियों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए 2024 से परिचालक की नौकरी कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed