फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother and her innocent daughter died in collision between bikes in Sambhal

Sambhal: बाइकों की भिड़ंत में मां और उसकी मासूम बेटी की मौत, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक गंभीर घायल

Mon, 01 Jan 2024 10:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी(संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी(संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jan 2024 10:45 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा है। हादसे के बाद अमरीन के मायके और ससुराल का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
Mother and her innocent daughter died in collision between bikes in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में रहरा थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी अमरीन (25) और उसकी एक वर्षीय बेटी इनाया की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार हिरौनी गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी अकील अहमद सोमवार की शाम थाना धनारी के सुल्तानपुर स्थित अपनी ससुराल आ रहा था। पत्नी अमरीन और मासूम बेटी इनाया बाइक पर साथ थे। भिरावटी-धनारी मार्ग पर जब इनकी बाइक राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप पहुंची। उसी समय धनारी से आ रहे हिरौनी गांव निवासी अभिषेक की बाइक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए सामन से इनकी बाइक में टकरा गई। हादसे में अमरीन और उसकी बेटी इनाया और दूसरी बाइक पर सवार अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अमरीन का पति अकील मामूली रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यहां अमरीन और उसकी बेटी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा है। हादसे के बाद अमरीन के मायके और ससुराल का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed