फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mother and daughter died in accident

कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

छजलैट थानाक्षेत्र में मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।जिससे बाइक और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गईं।

विज्ञापन
mother and daughter died in accident

विस्तार

कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थानाक्षेत्र में मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गईं। हादसे में बाइक सवार छजलैट थानाक्षेत्र के फूलपुर मिठ्ठनपुर निवासी महिला विमला देवी (65) और उसकी आरती (24) की मौत हो गई जबकि बाइक सवार रहा बेटा मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के समय फूलपुर मिठ्ठनपुर निवासी शिव कुमार का बेटा मनदीप बुधवार दोपहर अपनी मां विमला देवी को दवा दिलाने छजलैट जा रहा था। बाइक पर उसकी बहन आरती भी बैठी थी।
विज्ञापन

बाइक अभी गांव से निकलाकर मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से तेजी से कार आई और बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गईं। हादसे में मनदीप, उसकी मां विमला देवी और बहन आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। छजलैट थाने की पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां बुधवार की शाम उपचार के दौरान विमला और आरती की मौत हो गई जबकि कार चालक मौके से ही किसी दूसरे वाहन में बैठकर चला गया था। छजलैट थानाध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों वाहनों को भी खाई से निकलवाकर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed