फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabadi eating ice cream worth 16 lakhs every day, business expected to reach 5 crores in 30 days

Ice Cream: गर्मी का असर... रोज 16 लाख की आइसक्रीम खा रहे मुरादाबादी, तीस दिन में पांच करोड़ के कारोबार अनुमान

Wed, 29 May 2024 12:10 PM IST
विमल शर्मा नीलम सिंह, मुरादाबाद
नीलम सिंह, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 12:10 PM IST
सार

मुरादाबाद में भीषण गर्मी का असर जारी है। इससे राहत पाने के लिए शहर के लोग रोज 16 लाख की आइसक्रीम खा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ जिले में इसकी मांग भी बढ़ गई है। मुरादाबाद का तापमान 43 डिग्री के करीब चल रहा है। 

विज्ञापन
Moradabadi eating ice cream worth 16 lakhs every day, business expected to reach 5 crores in 30 days
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए आइसक्रीम की मांग बढ़ गई है। मुरादाबाद में प्रतिदिन करीब 16 लाख की आइसक्रीम की बिक्री हो रही है। विभिन्न कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि मई माह में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

विज्ञापन


मई माह के अंतिम दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। शहरवासी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में अब लोग अब आइसक्रीम का खूब सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन


शाम होते ही शहर के आइसक्रीम पार्लरों पर भीड़ लग जाती है। मुख्य सड़कों के किनारे विभिन्न कंपनियों के वेंडर भी खड़े हो जाते हैं। आइसक्रीम खाकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आते हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुताबिक मांग बढ़ने की वजह से कई बार आइसक्रीम की आपूर्ति में भी परेशानी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूरे सीजन में हो सकता है लगभग 20 करोड़ का कारोबार
पिछले सीजन के मुकाबले यह सीजन अच्छा है। शाम छह बजे से रात साढ़े 11 बजे तक आइसक्रीम सबसे ज्यादा बिकती है। शहर में कंपनी सात डिस्ट्रीब्यूटर है। मेरा क्षेत्र मुख्य रूप से पाकबड़ा और गांगन, आवास-विकास है। दुकानों में भी सप्लाई हो रही है। आइसक्रीम का कारोबार महीने में लगभग सवा करोड़ रुपये का हुआ है। वहीं मुरादाबाद जिले में पूरे सीजन में लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। - अनुज चौधरी, आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई 
आइसक्रीम का सीजन है। मांग बहुत बढ़ रही है। शहर में सभी कंपनियों को मिलाकर सीजन में लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार है। सभी कंपनियों की मई माह में पांच करोड़ रुपये की बिक्री हुई होगी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हमारे वेंडर 70 हैं। मुरादाबाद के अलावा बिलारी, कुंदरकी, मैनाठेर और पाकबड़ा, भोजपुर, टांडा में आइसक्रीम का काम है। - रुक्मेश सिरोही, आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर

गर्मी बढ़ने से आइसक्रीम की मांग बढ़ी, आपूर्ति हुई मुश्किल
आइसक्रीम तेजी से बिक रही है। मांग के अनुरूप माल की कमी हो गई है और आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं। तीन दिन की वेटिंग चल रही है। हमारे आपूर्ति करने के लिए 260 दुकानें और 65 ठेले हैं। इस समय कंपनी की बिक्री 70 से 80 लाख रुपये हो रही है। सभी कंपनियों का करीब पांच करोड़ रुपये का मई माह का बिजनेस होने की संभावना है। करीब छह बड़ी कंपनियां मुरादाबाद में आइसक्रीम की आपूर्ति कर रही हैं। - अश्वनी पांडेय, आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर

जम्मू-कश्मीर और गोवा से भी आइसक्रीम आ रही
आइसक्रीम की बिक्री अच्छी हो रही है। आइसक्रीम की आपूर्ति कोसी, जम्मू-कश्मीर और गोवा से होती है। हमारा काम एमडीए क्षेत्र में है। मई माह में हमारे यहां आइसक्रीम की करीब 25 लाख रुपये की बिक्री हुई है। मैं वेंडर्स के डिस्ट्रीब्यूटर को आइसक्रीम की आपूर्ति करता हूं। - कमल किशोर गुप्ता, आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed